Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

दो बहनों की आज तड़के हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी, पुलिस जांच में जुटी, केस दर्ज।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: दिल्ली के आरके पुरम इलाके में आज तड़के लगभग 4 बजे दो महिलाओं की गोली मार हत्या कर दी, हमलावर ललित नाम के शख्स को मारने के लिए आए, वहां परिजन के साथ हमलावर का विवाद बढ़ गया, और अपने आप को भीड़ में फंसता देख हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी, चली गोली में घटनास्थल पर मौजूद दो महिलाओं को लगी, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। अब इलाके की पुलिस वारदात वाले स्थान पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी हैं।

और पुलिस वारदात वाले स्थान की सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल चुकी हैं, और पुलिस को पूरे वारदात की लाइव फुटेज हाथ लगी हैं। मरने वाली दोनों महिलाएं आपस में बहनें हैं , ये सनसनीखेज वारदात लेनदेन की वजह से अंजाम दिया गया हैं। पुलिस अब दोनों शवों के पोस्टमार्टम कराने की तैयारी कर रही हैं , पुलिस की कई टीमें आरोपितों को पकड़ने के लिए जुट गई हैं।

Related posts

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने यस बैंक के एक स्टाफ को जनता के करोड़ों रूपए ठगने के जुर्म में अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha

एससी-एसटी समाज के केंद्रीय बजट में चोरी कर रही भाजपा सरकार- कांग्रेस

Ajit Sinha

शराब तस्करी पर हरियाणा पुलिस का बड़ा एक्शन: अंग्रेजी शराब की 500 पेटी जब्त

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x