Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: फर्वेन्ट ग्लोबल एलेलपी कंपनी के अकाउंटेंट 10 लाख के कैश लेकर फरार- अरेस्ट , 10 कैश बरामद। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: बीपीटीपी थाने की पुलिस की टीम ने आज कंपनी के 10 लाख रूपए कैश लेकर फरार अकाउंटेंट को अरेस्ट कर , उसके कब्जे से कैश 10 लाख रूपए बरामद किया हैं। अरेस्ट किए गए आरोपित का नाम कन्हैया लाल हैं। इस आरोपित अकाउंट को बदरपुर बॉर्डर के पास से 10 लाख रूपए लेने के लिए भेजा , वहां पर एक साथ 10 लाख रूपए कैश देख कर उसकी नियत ख़राब हो गई, और 10 लाख रूपए कैश लेकर फरार हो गया था।

पुलिस प्रवक्ता बताते हैं कि अरेस्ट आरोपित का नाम कन्हैयालाल है और ये  मूलरूप से उत्तर प्रदेश के हाथरस के गांव अहवरनपुर हाल में फरीदाबाद के सेक्टर-55 की राजीव कालोनी का रहने वाला है। आरोपित 11 जून को कंपनी के पैसे बदरपुर बॉर्डर से लेने के लिए गया था। वहां से आरोपित को 10 लाख रुपए मिले, पैसे देखकर आरोपित की नियत खराब हो गई जिसके कारण आरोपित पैसे लेकर फरार हो गया था। जिसकी सूचना कम्पनी के मालिक ने थाना बीपीटीपी में दी जिस सूचना पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश की जा रही थी। आरोपित को थाना बीपीटीपी के एरिया से काबू किया गया है।आरोपित से पूछताछ में सामने आया कि आरोपित पिछले करीब 2 वर्ष से फर्वेन्ट ग्लोबल एलेलपी कम्पनी सी-823 विपुल प्लाजा सेक्टर 81 में बतौर अकाउंटेंट काम करता था। पुलिस टीम ने पूछताछ के दौरान आरोपित से 10 लाख रुपए बरामद किया है। आरोपित को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर कार्रवाई की गई है। 

Related posts

पत्नी ने अपने प्रेमी संग मिलकर शूटरों से अपने पति श्रवण की गोली मार कर हत्या करवाई थी, एक आरोपी गिरफ्तार।  

Ajit Sinha

फरीदाबाद :दयालबाग स्थित अग्रवाल सोसायटी के एक फ्लैट में दो क्रिस्चन महिलाओं ने आत्म हत्या कर ली,संख्या बढ़ सकती हैं।

Ajit Sinha

राहुल गांधी बोले- परिवार को डराया जा रहा, घर में बंद किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x