Athrav – Online News Portal
नोएडा

फिल्म सिटी के एक निजी स्टूडियो में चल रही फैशन शो के दौरान लाइट के गिरने से एक मॉडल की मौत हो गई.


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नॉएडा; सेक्टर -16 ए स्थित फिल्म सिटी के एक निजी स्टूडियो में चल रही फैशन शो के दौरान लाइट के लिए लगा जालीनुमा खंभा गिरने से एक मॉडल की मौत हो गई, और एक अन्य शख्स को गंभीर हालत में कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं , जहां इस वक़्त उसका इलाज चल रहा हैं, जबकि मॉडल बंशिका भाटिया की कैलाश अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई । इस पुरे प्रकरण की जांच थाना सेक्टर -20 की पुलिस कर रही हैं। घायल शख्स का नाम बॉबी हैं। इस मामले में पुलिस ने चार संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर, पुलिस हादसे के बारे में पूछताछ कर रही हैं। पुलिस की माने तो लक्ष्मी स्टूडियो में हादसे के बाद मौके पर पहुंचे आलाधिकारी और पुलिस घटनास्थल का मुआयना किया और फैशन शो के आयोजक और लाइटिंग के लिए लोहे का जालनुमा खंभा लगाने वाले से लोगों से पूछताछ की. पुलिस का कहना है कि कार्यक्रम के संबंध में पुलिस से कोई अनुमति नहीं ली गई थी।एडिशनल डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि फिल्म सिटी स्थित लक्ष्मी स्टूडियो में रविवार दोपहर फैशन शो के दौरान हादसा तब हुआ जब लाइटिंग का लोहे का जालनुमा खंभा गिरने से एक मॉडल की मौत हो गई। वहीं एक युवक घायल हो गया। मृतक की पहचान गौर सिटी-2 स्थित निवासी वंशिका चौपड़ा के रूप में हुई है। जबकि घायल युवक की पहचान बॉबी राज के रूप में हुई है।

Related posts

यमुना एक्सप्रेसवे पर दो कारों के बीच हुई भीषण टक्कर में दो बच्चों समेत 8 लोग गंभीर रूप से घायल।

Ajit Sinha

नॉएडा: मोबाइल छीन कर भागते वक़्त पुलिस -बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली-देखें वीडियो

Ajit Sinha

निर्माण की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए, उड़ान की फाइनल डेट जल्द होगी घोषित : मुख्य सचिव

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x