Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पुलिस ने किया नए साल का आगाज तीन एनकाउंटर के साथ, पुलिस और बदमाशों के बीच हुए एनकाउंटर में पांच बदमाश घायल।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट   
नोएडा पुलिस ने नए साल का आगाज एनकाउंटर के साथ किया है, तीन अलग-अलग थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुए एनकाउंटर में पांच बदमाश घायल हुए हैं,  जबकि एक बदमाश को पुलिस ने कांबिंग ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया है.  पुलिस ने घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और उनके  अपराधी इतिहास की जानकारी कर रही है.  

कोतवाली फेस 2 पुलिस और मोबाइल टावरों के आर.आर.यू व अन्य कीमती उपकरण चोरी करने वाले वांछित बदमाश के बीच पहला एनकाउंटर सेक्टर 83 स्थित केंट आरओ चौराहे के पास हुआ जिसमें पैर में गोली लगने से विकास उर्फ टोई नाम का बदमाश घायल हो गया.  इस इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विकास उर्फ टोई मोबाइल टावर से आर आर यू चोरी करने वाले गैंग का सदस्य है,  उसके साथी राशिद को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

 पुलिस और बदमाशों के बीच दूसरा एनकाउंटर थाना फेज वन पुलिस और मोटरसाइकिल सवार बदमाशों के बीच सेक्टर 14 ए स्थित गंदे नाले के पुस्ते पर हुआ। जब चेकिंग के लिए रोके जाने पर बाइक पर सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया,  जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से ओम पुत्र रमन घायल हो गया। जबकि मौके से फरार उसके साथी संजय राय को पुलिस ने कांबिंग ऑपरेशन के बाद गिरफ्तार किया.  पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है इन बदमाशों की कब्जे से 6 मोबाइल फोन और लूट की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

तीसरा एनकाउंटर थाना ईकोटेक-3 पुलिस और सवारी बनकर गाड़ियों में बैठकर लूटपाट करने वाले तीन बदमाशों के बीच पुश्ता रोड पर हुआ.  जिसमें टीटू पुत्र मुकेश,  आकाश गुप्ता और खालिद पुत्र लियाकत पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए.  जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इन बदमाशों ने 28 दिसंबर की रात एक अर्टिगा कार चालक से लूटपाट की थी.  इस संबंध में थाना ईकोटेक 3 में मुकदमा दर्ज था  और पुलिस इन बदमाशों की तलाश कर रही थी.  इन बदमाशों के बाद से 10 हजार कैश,  चोरी की मोटरसाइकिल तमंचा कारतूस बरामद किया गया है.

Related posts

निजी अस्पताल की वेंटिलेटर पर बेहोश पड़ी एयरहोस्टेज के साथ अस्पताल के किसी स्टाफ ने किया यौन उत्पीड़न-केस दर्ज।

Ajit Sinha

सुपरटेक एमरॉल्ड कोर्ट के ट्विन टावर के ध्वस्तीकरण की तैयारी शुरू, चलाने लगा हथौडा।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने एटीएम उखाड़ कर ले जाने वाले पांच शख्स को किया गिरफ्तार, 6 लाख 77 हजार रूपए बरामद।    

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x