Athrav – Online News Portal
Uncategorized

महेंद्रगढ़ : गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पौधरोपण और योग की प्रतियोगिता करवाई

विनीत पंसारी की रिपोर्ट 

महेंद्रगढ़; गांव भांडोर ऊँची में गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पौधरोपण और योग टीम की प्रतियोगिता करवाई और बच्चो को माँ दुर्गा शक्ति के सदस्यों ने किया समानित।
संदीप भांडोर ने बताया कि हमारे लिए जिन्होंने कुर्बानियां दी हे वो हमारे गुरु है,और हमारे लिए सभी वीर शहीद प्रेरणा स्त्रोत है। सत्य और सरलता की मूर्ति कहे जाने वाले गांधी जी एक खुली किताब थे।गांधी जी आजीवन सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चले और कहते थे की महात्मा गांधी शिक्षा,धार्मिक और जातिगत भावना से दूर व नैतिक मूल्यों पर आधारित होनी चाहिए।इसी कड़ी में सुभाष सिंह ने भी बताया कि लाल बहादुर शास्त्री जी भारत माँ के सच्चे सपूत थे।उन्होंने जय जवान, जय किसान का नारा देकर राष्ट्र को मजबूत बनाया।
भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी नीरज आर्य ने बच्चो को बताया कि जो आज हम इस खुली हवा में सांस ले रहे हे वो उन वीर शहिदो की देन हे ।हम सब को उन वीर शहीदो को याद रखना चाहिए और उन्ही के सचाई के रास्तों को अपनाना चाहिए। इस अवसर पर मनोज,विक्रम,विकाश,भूपेन्द्र, सवांद प्रभारी पवन देवास, रमेश, अजित, हरिकिशन, भोलाराम,गजेंद्र आदि ग्रामीण उपस्तिथ  थे।

Related posts

फरीदाबाद: चुनावी प्रक्रिया में व्यवधान डालने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई : डीसी

Ajit Sinha

‘भारत के ख़िलाफ़ आतंकी संगठनों की लगातार मदद कर रही है पाक सेना’

Ajit Sinha

चंडीगढ़: भ्रष्टाचार मामले में मेडिकल ऑफिसर डाॅ. राजीव कुमार दोषी करार, 4 चार की सजा, एक लाख रूपए जुर्माना

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x