Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणा में डुप्लीकेट नंबर प्लेट बेचने वाले गिरोह का हुआ भंडाफोड़, भिवानी और फरीदाबाद में केस दर्ज।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा में डुप्लीकेट नंबर प्लेट बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है।पुलिस ने इन गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ भिवानी और फरीदाबाद में प्राथमिकी भी दर्ज की गई है।हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने वाहन मालिकों को सचेत किया है कि वे ऐसे गिरोह से बचकर रहें और चालान से बचने के लिए विभाग द्वारा अधिसूचित कंपनी से ही हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट तथा कलर कोडेड स्टीकर लगवाएं.मूलचंद शर्मा ने बताया कि प्रदेश में सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों और मोटर वाहन अधिनियम,1988 के प्रावधानों के अनुसार, नए और पुराने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट तथा कलर कोडेड स्टिकर लगवाना अनिवार्य है। ये पोर्टल www.hsrphr.com पर ऑनलाइन बुकिंग करवाकर लगवाए जा सकते हैं। इसके अलावा,संबंधित कंपनी मैसर्स रोजमेर्टा रजिस्ट्रेशन प्लेट्स प्राइवेट लिमिटेड से इनकी होम डिलीवरी के लिए भी इस पोर्टल पर अनुरोध किया जा सकता है।परिवहन मंत्री ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में, बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट तथा कलर कोडेड स्टिकर वाले वाहनों का चालान किया जाएगा।

Related posts

12 अवैध पिस्टल के साथ दो तस्करों को किया अरेस्ट, दिल्ली – एनसीआर के गैंगेस्टरों बेचा करते थे।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: 2500 रूपए का लालच देकर बिना कागजात के आधार कार्ड बनवानी वाली नाइजीरियन महिला अरेस्ट।

Ajit Sinha

जीबीयू यूनिवर्सिटी में सिगरेट पीने के विवाद में, जिम्स के छात्रों और सिक्योरिटी गार्ड के बीच जमकर मारपीट-लाइव फुटेज देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x