Athrav – Online News Portal
दिल्ली

आदिश सी अग्रवाल, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन की कार्यकारी समिति के प्रेसिडेंट बने, विकास वर्मा एडवोकेट ने दी बधाई।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:आदिश सी अग्रवाल-सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व वाइस प्रेसिडेंट और सीनियर एडवोकेट को सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन की कार्यकारी समिति के प्रेसिडेंट के रूप में चुना गया है। आदिश को विकास वर्मा एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट एंव भारतीय विधि संस्थान के सदस्य तथा पूर्व सरकार के सहायक एडवोकेट जनरल ने बधाई दी। सीनियर एडवोकेट ने जीत हासिल करने के लिए तीन वकीलों और चार सीनियर एडवोकेट को पछाड़ा है। उनके निकटतम दावेदार सीनियर एडवोकेट दुष्यंत दवे थे, जिन्होंने 2021 में अपने इस्तीफे तक प्रेसिडेंट का पद संभाला था। 

अग्रवाल को 668 वोट मिले, जबकि दवे को 477 वोट मिले। सीनियर एडवोकेट राजेश कुमार खन्ना (426), रंजीत कुमार (304), और अजीत कुमार सिन्हा (144) अगले तीन सर्वश्रेष्ठ दावेदार थे।  कार्यकारी समिति के पदों के लिए बुधवार को सीनियर एडवोकेट वी गिरी की अध्यक्षता वाली चुनाव समिति की देखरेख में मतदान संपन्न हुआ।  चुनाव में प्रेसिडेंट पद के लिए आठ सदस्य, वाइस प्रेसिडेंट पद के लिए दस, सेक्रेटरी पद के लिए आठ, ज्वाइंट सेक्रेटरी के लिए सात, कोषाध्यक्ष के लिए पांच और संयुक्त कोषाध्यक्ष के लिए छह ने चुनाव लड़ा था।  इसके अलावा, कुल 12 सदस्यों ने वरिष्ठ कार्यकारी सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ा है, जबकि 35 उम्मीदवार समिति के कार्यकारी सदस्य के रूप में चुनाव में शामिल हुए।  आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट में आज हुए मतदान में 2208 वोट पड़े। इस साल SCBA चुनाव में लगभग 80 प्रतिशत मतदान हुआ।

Related posts

दिल्ली की मंडियों के विकास के लिए केजरीवाल सरकार ने पारित किया 517 करोड़ 94 लाख का बजट- गोपाल राय

Ajit Sinha

राहुल गांधी बोले, मुख्‍यमंत्री सोचते हैं कि वो तेलंगाना के राजा हैं, तेलंगाना उनकी जागीर है- लाइव वीडियो सुने।

Ajit Sinha

हरियाणा के सोनीपत में दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल की हत्या के प्रयास के सनसनीखेज मामले में दो आरोपित गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x