Athrav – Online News Portal
Uncategorized

महेंद्रगढ़ : नवरात्र के पांचवे दिन स्कंदमाता की पूजा अर्चना की

विनीत पंसारी की रिपोर्ट 

महेन्द्रगढ़: नगर के सर्राफा बाजार स्थित मोहल्ला कानोडिया में चल रहे दस दिवसीय नवरात्र महोत्सव के पांचवे दिन माँ शारदे सेवा समिति द्वारा स्कंदमाता की पूजा की गई। इसके मुख्य अतिथि राकेश यादव (रिवासा ) चेयरमैन विवेकानन्द कैम्पस महेन्द्रगढ़ थे । जिन्होंने 5100 रुपये माँ शारदे सेवा समिति के सदस्यों को भेंट कर माता के चरणों मे अपनी हाजरी लगाई। आज का प्रसाद दर्शन खुराना की ओर से भक्तो को वितरित किया गया था पुजारी पंडित प्रकाश शर्मा ने बताया कि नवरात्र के पांचवे दिन स्कंदमाता माता की पूजा अर्चना की जाती है।।

उन्होंने बताया कि नवरात्रि पर्व वर्ष में चार बार आते है माघ , चैत्र , आषाढ़, ओर अश्विन प्रतिपदा से नवमी तक मनाया जाता है। नवरात्र की 9 रातों में दुर्गा माता के 9 स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाती है। जिन्हें नवदुर्गा भी कहते है। हमारे यह मुख्य रूप से चैत्र ओर शारदीय नवरात्रे मनाये जाते है। इस अवसर पर मण्डल के संस्थापक सुरेश पटेल, श्री राम कानोडिया, परषोत्तम अग्रवाल, अमित सोनी, आनन्द सोनी, सोनू सैनी, जितेंद्र बंसल, अरविंद कानोडिया, जगत सिंह, राकेश, राजेंद्र अग्रवाल , मनोज राठी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे।

Related posts

फरीदाबाद: उत्कृष्ट शिक्षक होंगे सम्मानित : डीसी जितेन्द्र यादव

Ajit Sinha

परवेज मुशर्रफ ने हाफिज सईद की रिहाई की मांग की

Ajit Sinha

पिता पर गंभीर हमला कराया. कांग्रेस के साथ जाना अखिलेश के लिए शर्म की बात : नरेंद्र मोदी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x