Athrav – Online News Portal
Uncategorized

महेंद्रगढ़ : श्री आदर्श रामलीला में सीता-हरण के मार्मिक मंचन ने दर्शकों को किया भावुक

विनीत पंसारी की रिपोर्ट 

महेन्द्रगढ़: गत दिवस सब्जी मण्डी के नजदीक श्री आदर्श रामलीला कमेटी के भव्य रंगमंच पर “सीता हरण ” की लीला दिखाई गई । इसके मुख्य अतिथि राकेश यादव (रिवासा ) चेयरमैन विवेकानन्द कैम्पस महेन्द्रगढ़ थे ।जिन्होंने 21000 रू.रामलीला में भेंट किए । विशिष्ट अतिथि के रूप में औमप्रकाश माधोगढ़िया एवं पवन कुमार माधोगढ़िया पहुंचे तथा 11000 रू. रामलीला में भेंट किए ।

लीला मंचन के दौरान रावण की बहन शूर्पणखां मटर गस्त करती हुई पंचवटी में आती है और राम, लक्ष्मण, सीता को परेशान करती है । जब वह मर्यादा से बाहर जाती है तो लक्ष्मण को क्रोध आता है और वे उसकी नाक ही काट देते हैं । इस घटना का समाचार सुनकर खर और दूषण अपनी सेना लेकर राम लक्ष्मण से युद्ध करते हैं और वहीं मर जाते हैं । यह सुनकर रावण को बहुत ही क्रोध आता है और वह साधू बाबा का वेश बनाकर पंचवटी से सीता का हरण कर लेता है ।

रावण के अभिनय में ललित एडवोकेट, सीता-दौलत सैनी, शूर्पणखाँ -मुकेश सैनी , खर- ईश्वर सैनी, दूषण -प्रकाश सैनी, राम- सुरेश गोस्वामी, लक्ष्मण-अमित सोनी तथा सुतीक्षण-अमर सिंह सोनी बने हुए थे । सभी कलाकारों ने अपने उत्कृष्ट अभिनय से खूब तालियां बटोरीं । इस अवसर पर रामलीला के सर्वेसर्वा राम सिंह यादव, हरी सिंह यादव, हनुमान प्रसाद कसेरा, पुरूषोत्तम जे.ई. ,रोहताष सोनी, लक्ष्मी नारायण सैनी तथा राजेन्द्र शर्मा सहित रामलीला के समस्त पदाधिकारी भी उपस्थित थे ।

Related posts

महेंद्रगढ़ : जितना हम प्रकृति से ले रहे हैं उतना ही इसे वापस लौटाना भी आवश्यक है, निलेश

Ajit Sinha

फरीदाबाद :सूरजकुंड के दयालबाद स्थित सोसायटी के एक फ्लैट में एक ही परिवार के 4 लोगों ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।

Ajit Sinha

5 Things Facebook Knows About You

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x