Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पत्नी से अवैध संबंधों के शक में अपने चचेरे भाई की हत्या करने वाला आरोपी अरेस्ट।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा : पत्नी से अवैध संबंधों के शक में एक नेपाली युवक ने अपने चचेरे भाई के सिर पर डंडे से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया और उसका शव सेक्टर-14ए के पास फेंककर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली फेज-1 पुलिस ने मृतक की पहचान कर हत्या आरोपी को घटनास्थल के पास से ही पकड़ लिया। पुलिस ने हत्या आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया। पुलिस की गिरफ्त में खडा किशन धामी को पुलिस ने अपने चचेरे भाई धर्मा धामी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।  एडीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में पत्नी से छेड़छाड़ करने पर हत्या करने की बात सामने आई है।

पुलिस हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है, पूछताछ से मिली जानकारी के अनुसार मृतक 45 वर्षीय धर्मा धामी सेक्टर-27 में राजेंद्र गोयल के घर पर रहकर मजदूरी करता था। यहीं पर उसका चचेरा भाई किशन धामी अपनी पत्नी के साथ रहता था। किशन कुक था, जबकि धर्मा मजदूरी करता था। आरोप है कि धर्मा अकेले  मे किशन की पत्नी के साथ छेड़छाड़ करता था, कई बार उससे बदसलूकी भी कर चुका था। उसे काफी समझाया गया, लेकिन वह नहीं माना। इसको लेकर दोनों के बीच पूर्व में भी विवाद हो चुका था। किशन ने योजना बनाकर रविवार की रात धर्मा को शराब पीने के लिए सेक्टर-14ए के पास बुलाया। दोनों ने वहां पर शराब पी, जिसके बाद किशन ने पत्नी के साथ छेड़ छाड़ का मामला छेड़ा। दोनों के बीच इस बात को लेकर काफी विवाद हुआ, जिसके बाद किशन ने आक्रोश में आकर धर्मा के सिर पर डंडे से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद किशन मौके से फरार हो गया। सुबह के समय किसी ने पुलिस को शव पड़े होने की सूचना दी। दोपहर तक मृतक की शिनाख्त कर घटनास्थल के पास से हत्यारोपी को भी पकड़ लिया गया। पुलिस ने हत्या आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया।

Related posts

कर्ज के 25 लाख नहीं लौटाने से खफा सस्पेंडेड वकील ने साकेत कोर्ट में महिला को गोली मार दी, फरीदाबाद के सूर्या विहार से अरेस्ट।

Ajit Sinha

शख्स को बेरहमी से पीटते रहे, और फोन पर उसके परिवार से 30000 रूपए मांगते रहे, जब वो मर गया तो फरार हो गए -अरेस्ट।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज हरियाणा राज्य परिवहन निगम के इंचार्ज सहित दो लोग 17000/- रिश्वत लेते किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x