Athrav – Online News Portal
दिल्ली

जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना के लाभार्थी छात्रों को जल्द मिलेगी आर्थिक सहायता।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार द्वारा संचालित जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना के लाभार्थी छात्रों को जल्दी ही आर्थिक सहायता मिलेगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देश व एससी/एसटी कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद के प्रयासों से इस योजना के अंतर्गत आने वाले सभी छात्रों को दिल्ली सरकार की ओर से छात्रवृत्ति के रूप में आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस दिशा में कार्य करते हुए एससी/एसटी कल्याण मंत्रालय की ओर से सभी कोचिंग संस्थानों का जल्द ही भुगतान किया जाएगा ताकि इस योजना के लाभार्थी छात्रों को इसका पूरा लाभ मिल सके।

योजना का सुचारू रूप से संचालन सुनिश्चित करने की दिशा में उठाए जा रहे इस कदम की जानकारी मिलने पर बुधवार को कोचिंग संस्थानों के संचालक एससी/एसटी कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद को आभार प्रकट करने पहुंचे। इस दौरान एससी/एसटी कल्याण मंत्री ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और पैनल में शामिल कोचिंग संस्थानों के संचालको के साथ बैठक कर इस योजना में शामिल छात्रों के लिए सुविधाएं बढ़ाकर बेहतर परिणाम लाने के विषय पर चर्चा की। 

Related posts

दिल्ली में “आप” सरकार ने नाइट सिक्योरिटी गार्ड्स को इलेक्ट्रिक हीटर वितरित करने का शुरू किया अभियान।

Ajit Sinha

डॉ.राजीव बिंदल को हिमाचल प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष, सिंद्धार्थन को प्रदेश महा मंत्री,पवन को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया हैं।

Ajit Sinha

अंतरराष्ट्रीय हथियार गिरोह का पर्दाफाश, 10 विदेशी हथियारों के साथ 4 तस्कर पकड़े गए, पाकिस्तान से आया था बरामद हथियार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x