Athrav – Online News Portal
दिल्ली

बच्चों की शिक्षा पर चाहे जीतने पैसे खर्च करने पड़े, हम करेंगे और अपने बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा देंगे -सीएम


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को पूर्वी दिल्ली के विनोद नगर स्थित राजकीय सर्वोदय कन्या-बाल विद्यालय में नई इमारत की आधारशिला रखी। इस अवसर पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बिल्डिंग तैयार होने के बाद यह स्कूल कोलंबिया यूनिवर्सिटी की तरह दिखाई देगा। पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने इस स्कूल की इमारत का प्लान बनाया था। उनके द्वारा शुरू की गई शिक्षा क्रांति को हम मिशन मोड पर यूं ही जारी रखेंगे। मनीष सिसोदिया ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों को शानदार बनाया तो उनको जेल में डाल दिया गया। सच्चाई के रास्ते पर चलने वालों की भगवान हमेशा परीक्षा लेते हैं। भगवान मनीष सिसोदिया की भी कड़ी परीक्षा ले रहे है। हमें पूरा यकीन है कि एक दिन मनीष सिसोदिया पूरे अंकों से पास होंगे और इस स्कूल का उद्घाटन करेंगे। सीएम केजरीवाल कहा कि हम अपने बच्चों की शिक्षा पर चाहे जीतने पैसे खर्च करने पड़े, करेंगे और सबको अच्छी से अच्छी शिक्षा देंगे। इन्ही बच्चों में से कोई भविष्य में देश का प्रधानमंत्री बनेगा। हम नहीं चाहते कि भविष्य में कोई अनपढ़ व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री बने।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने पूर्वी दिल्ली के विनोद नगर स्थित राजकीय सर्वोदय कन्या-बाल विद्यालय में अतिरिक्त कक्षाओं के निर्माण के लिए दीप प्रज्वलित कर शिलान्यास समारोह की शुरुआत की। इस दौरान स्कूल की तरफ से स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने सीएम अरविंद केजरीवाल और शिक्षा मंत्री आतिशी का नवांकुर भेंट किया। इस अवसर पर विधायक कुलदीप कुमार व रोहित मेहरौलिया, स्थानीय पार्षद, शिक्षा सचिव, क्षेत्रीय शिक्षा निदेशक और छात्रों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि इस स्कूल में 93 अतिरिक्त कमरे बनाए जाएंगे, जिसके बाद स्कूल की क्षमता दोगुनी की जाएगी। 93 कमरों में से 71 में कक्षाएं चलेंगी और 22 कमरे लैब, लाइब्रेरी, एक्टिविटी, प्रिंसिपल ऑफिस और स्टाफ के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे।

Related posts

सीएम अरविंद, केंद्रीय गृहमंत्री अमित, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और रक्षा मंत्री राजनाथ ने कोविड-19 अस्पताल का किया दौरा।

Ajit Sinha

सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह का वीडियो हुआ वायरल, बोले- 25 फरवरी को बांद्रा पुलिस को बताया था वो खतरे में है…

Ajit Sinha

भाजपा भले ही हमारे सारे मंत्रियों और विधायकों गिरफ्तार करा ले, लेकिन 2024 में पीएम अरविंद केजरीवाल ही बनेंगे- गोपाल राय

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x