Athrav – Online News Portal
गुडगाँव हरियाणा

हर विधानसभा में 100 स्थानों पर सुनी जाएगी पीएम मोदी के 100वें एपीसोड़ की मन की बात: ओम प्रकाश धनखड़


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़/गुरुग्राम: भाजपा का स्थापना दिवस पर सफल आयोजन के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 100वें एपीसोड़ को सुनाने के लिए भी एक विस्तृत योजना बनाई है। शनिवार को गुरुग्राम स्थित प्रदेश कार्यालय गुरुकमल में प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ द्वारा बुलाई गई जिला अध्यक्ष और जिला प्रभारियों की इस बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े, प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब, संगठन मंत्री रविन्द्र राजू, महामंत्री वेदपाल एडवोकेट, डा. पवन सैनी और मोहन लाल बडोली की उपस्थिति में फैसला लिया गया कि हर विधानसभा में 100 स्थानों पर 100 लोगों के एक साथ बैठकर सुनने के प्रबंध किए जाएं। बैठक में पार्टी के स्थापना दिवस पर हुए कार्यक्रमों की समीक्षा, पन्ना प्रमुखों की प्रगति और उनकी कार्यशालाओं को लेकर भी व्यापक चर्चा हुई। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा, प्रदेश मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रमुख डा. संजय शर्मा, जिला अध्यक्ष हुकुम सिंह यादव, राजेश बतौरा, अजय शर्मा, योगेंद्र राणा, कमल यादव, कैप्टन भूपेंद्र सिंह, गार्गी कक्कड़ उपस्थित थे।

बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस में ओम प्रकाश धनखड़ ने बताया कि पीएम मोदी के मन की बात का 100वां एपीसोड़ 30 अप्रैल को प्रदेश की हर विधानसभा के 100 स्थानों पर लोगों द्वारा देखे और सुने जाने का प्रबंध किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री की हर मन की बात सुनने के बाद 2 लाख लाभार्थियों से सर्वेक्षण करने का लक्ष्य कैडर को दिया गया है। कार्यकर्ता लाभार्थियों से उन योजनाओं का फीडबैक लेंगे जिनका लाभ वे उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता सेवा ही संगठन का मूल मंत्र लेकर फील्ड में उतरेंगे और केंद्र तथा राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा पात्र लोगों को मिले उनका सहयोगी बनेंगे। धनखड़ ने कहा कि पार्टी के स्थापना दिवस पर हम 5 लाख घरों पर झंडा फहराने का लक्ष्य लेकर चले थे, इस लक्ष्य को पूरा करने में हम सफल रहे। उन्होंने बताया कि हरियाणा में लगभग 20 हजार बूथ हैं। 6 अप्रैल को लगभग 90 प्रतिशत बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रेरणादायी उद्बोधन को सुना है। पन्ना प्रमुखों के बारे में बोलते हुए श्री धनखड़ ने कहा कि पन्ना प्रमुख बनाने का 85 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और 8 विधानसभाओं में कार्यशालाएं भी की जा चुकी है। 15 प्रतिशत काम मई महीने तक पूरा हो जाएगा और सम्मेलन भी कर लिए जाएंगे। धनखड़ ने बताया कि आज की बैठक में सामाजिक समरसता सप्ताह के बारे में भी योजना तैयार की गई है। इसके लिए डा. पवन सैनी के नेतृत्व में एक कमेटी गठित की गई है जो कार्यक्रमों की देखरेख करेगी। उन्होंने कहा कि 11 अप्रैल को ज्योति बा फूले की जयंती को पिछड़ी बस्तियों व वर्गों में मनाया जाएगा इसके साथ ही 14 अप्रैल को बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती को भी गांव-गांव, शहर व हर वार्ड में मनाने की योजना पर चर्चा की गई है।

…बॉक्स…

कांग्रेस के नेता झूठ बोलकर सत्ता हथियाना चाहते हैं: धनखड़

बारिश व ओलावृष्टि से खराब हुई फसल का मुआवजा 50 हजार देने की मांग के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस के नेता झूठ बोलकर सत्ता में आना चाहते हैं। ये झूठे वादे करके सरकार हथिया लेते हैं जो एक तरह से चीटिंग है। राजस्थान और मध्य प्रदेश में कांग्रेस किसानों का कर्जा माफ करने का झूठा वादा करके सत्ता में आई और हकीकत सभी के सामने है। कांग्रेस कभी स्वामीनाथन की रिपोर्ट को लागू नहीं कर पाई। कांग्रेस जो वादा करती है उस पर कभी अमल नहीं करती। धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस अब सिकुड रही है। कांग्रेस ने कांग्रेस को खुद ही निपटाया हुआ है। अपने घर की राजनीति चलाने के लिए पूरे प्रदेश में कांग्रेस के प्रभाव को इस प्रकार सिकोडा है कि एक अध्यक्ष को लठियाया गया तो दूसरे को कार्यकारिणी ही नहीं बनाने दी। अब तीसरा अध्यक्ष आया है तो उन्होंने अपने आपको ही सिकोड़ लिया है।

Related posts

हरियाणा सरकार ने आईएएस डॉ. सुमिता मिश्रा को  कृषि एवं किसान कल्याण विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया है।

Ajit Sinha

“आपातकाल भारतीय इतिहास का सबसे अंधकारमय काल है”, मैं अपना नाम बदल कर शैलेंद्र रख लिया था: बंडारू दत्तात्रेय

Ajit Sinha

238 निरंकारी भक्तों ने किया रक्तदान: 152 यूनिट रेडक्रास सोसायटी और 86 यूनिट सिविल अस्पताल ने किया एकत्र

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x