Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

जेपी नड्डा मानेसर से करेंगें ‘‘गांव गांव चलो, घर घर चलो’ अभियान की शुरुआत: कांबोज

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  जे. पी. नड्डा  आगामी 6 अप्रैल को गुरुग्राम के मानेसर में भाजपा ओबीसी मोर्चा के  ‘‘गांव गांव चलो, घर घर चलो’’ कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम मानेसर के सेक्टर 1 के कम्युनिटी सेंटर में दोपहर बाद होगा। यह जानकारी  पूर्व खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री व भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कर्णदेव कांबोज ने मानेसर में प्रेस को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों गुरुग्राम में संपन्न हुई भाजपा ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में पार्टी के स्थापना दिवस 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक ओबीसी मोर्चा द्वारा गांव गांव चलो, घर घर चलो, अभियान चलाने का निर्णय लिया गया था। इसी अभियान का आरंभ भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा करने जा रहे हैं।

कांबोज ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा संसदीय बोर्ड सदस्य राज्यसभा सांसद डॉ. के. लक्ष्मण, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं इस अभियान के राष्ट्रीय संयोजक गजेंद्र यादव, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, संसदीय बोर्ड सदस्य सुधा यादव, सांसद नायब सैनी व अन्य नेता भी रहेंगे। कांबोज ने बताया कि हरियाणा में इस अभियान के तहत दो हजार गांवों से संपर्क करने का लक्ष्य रखा गया है। भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, हरियाणा प्रभारी एवं गांव गांव चलो, घर घर चलो अभियान के राष्ट्रीय संयोजक गजेंद्र यादव ने बताया कि ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्त्ता देश के लगभग एक लाख गांवों में जाकर लगभग एक करोड़ परिवारों से मिलकर भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा पिछड़ा वर्ग के लिए किए गए कार्यों एवं योजनाओं को पहुंचाने का कार्य करेंगें।

यादव ने कहा की 6 अप्रैल भाजपा के स्थापना दिवस से भारतीय संविधान निर्माता भीम राव अंबेडकर जी की जयंती 14 अप्रैल तक 9 दिनों में केंद्र सरकार की 9 वर्षों कीउपलब्धियों को गांव गांव, घर घर पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। गजेंद्र यादव ने  कहा कि इस अभियान के मध्य 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फूले जयंती को भी गांव गांव में मनाया जाएगा। इस अभियान के लिए ओबीसी मोर्चा द्वारा तैयार किए गए पत्रक को ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कर्णदेव, हरियाणा प्रभारी गजेंद्र यादव व प्रदेश महामंत्री देवेंद्र पांचाल ने जारी किया। प्रेस वार्ता से पहले 6 अप्रैल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम की व्यवस्थाओं हेतु ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कर्णदेव कांबोज की अध्यक्षता में एक बैठक कम्यूनिटी सेंटर में हुई। जिसमें भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री  रविन्द्र राजू, ओबीसी मोर्चा हरियाणा प्रभारी व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष गजेन्द्र यादव, विधायक पलवल दीपक मंगला,विधायक सत्य प्रकाश जरावता , प्रदेश उपाध्यक्ष जी. एल. शर्मा, प्रदेश सचिव समय सिंह भाटी, जिलाध्यक्ष गार्गी कक्कड़, प्रदेश महामंत्री देवेंद्र पांचाल, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष कृष्ण स्वामी, महामंत्री कृष्ण गुर्जर व अजीत यादव,  आदि उपस्थित रहे।

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: पीटीआई परीक्षा में नकल करने का प्रयास करने के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: कांग्रेस विधायकों ने अमृत योजना में हुए घोटाले पर उठाए सवाल

Ajit Sinha

कांग्रेस में एकबार फिर हुई बड़ी ज्वाइनिंग, 50 से ज्यादा सरपंच और पूर्व सरपंचों ने सैंकड़ों लोगों के साथ ज्वाइन की पार्टी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x