Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

डीसी निशांत ने दिव्यांगजन को आजीविका के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारंभ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: डीसी निशांत कुमार यादव ने बुधवार को गुरुग्राम के सेक्टर- 44 स्थित सहगल फाउंडेशन में फ्लिपकार्ट फाउंडेशन व ट्रेन (ट्रस्ट फ़ॉर रिटेलर्स एवं रिटेल एसोसिएटस इंडिया) के संयुक्त तत्वावधान  में दिव्यांगजन को आजीविका के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत गुरुग्राम में पहले बैच के दौरान 25 दिव्यांगजन को प्रशिक्षित किया जाएगा। डीसी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करने उपरांत अपने संबोधन में कहा कि दिव्यांगजन को भी अन्य सामान्य लोगों की तरह काम करने और समाज में योगदान करने का अधिकार है। उनकी अक्षमता के कारण समाज मे उनके साथ  भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे देश के संविधान की प्रस्तावना में भी समाजवाद की बात कही गई है।

जिसमें प्रत्येक नागरिक को समान अवसर देने की बात कही गई है। ऐसे में विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश मे दिव्यांगजन को आजीविका के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सभी को सामूहिक प्रयास करने होंगे। डीसी ने एक प्रसिद्ध जापानी कहावत का उल्लेख करते हुए कहा कि जापान में एक आम धारणा है कि जब भी कोई भूखा व्यक्ति आपसे भोजन मांगे तो आप उसे भोजन ना देकर उसे आजीविका  चलाने के अवसर प्रदान करें ताकि वह जीवनभर स्वयं के स्तर पर अपना भरण पोषण कर सके। उन्होंने कहा कि एक सर्वविदित तथ्य है कि जब रोजगार के अवसर खोजने की बात आती है तो दिव्यांगजन को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में
 
हम सभी को अपने जीवन में कम से कम एक दिव्यांगजन को समाज की मुख्यधारा में लाने के प्रयास अवश्य करने चाहिए। डीसी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि दिव्यांगजन  को सार्थक तरीके से कौशल विकास और रोजगार के अवसर प्रदान करने में यह कार्यक्रम निश्चित रूप से एक सार्थक बदलाव लाएगा। कार्यक्रम में फ्लिपकार्ट फाउंडेशन के कॉर्पोरेट मामलों के मुख्य अधिकारी रजनीश कुमार, मैकडॉनल्ड्स के वरिष्ठ प्रबंधक (पीपल रिसोर्सेज) राजकिशोर प्रसाद,  फ्लिपकार्ट फाउंडेशन की निदेशक पूजा त्रिशूल, बी के वेलफेयर फाउंडेशन से मोहम्मद आबिद मलिक, ट्रेन संस्थान से प्रियरंजन बिधर, फ्लिपकार्ट फाउंडेशन से अतुल भारद्वाज सहित काफी संख्या में दिव्यांगजन उपस्थित रहे।

Related posts

फर्रुखनगर में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को समर्पित तिरंगा यात्रा का आयोजन, कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने किया नेतृत्व

Ajit Sinha

लोकतंत्र सेनानी महावीर भारद्वाज को मिला वयोश्रेष्ठा सम्मान अवॉर्ड

Ajit Sinha

फरीदाबाद पुलिस के 25 हजार के ईनामी कुख्यात अपराधी और तिगांव निवासी सचिन उर्फ़ मूसा को गुरुग्राम पुलिस ने किया अरेस्ट ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x