Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

हरियाणा में डबल इंजन की सरकार हुई फेल, मेट्रो विस्तार के लिए 13141.75 करोड़ में से एक भी रुपया नहीं ले पाई।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने हरियाणा में मेट्रो रेल के विस्तार पर केंद्र सरकार से सवाल पूछा तो केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री कौशल किशोर ने जवाब से खुलासा हुआ कि दिल्ली मेट्रो रेल के विस्तार के लिए भारत सरकार द्वारा देश भर में पिछले 5 वर्षों में कुल 10,856.75 करोड़ रुपये आवंटित किए गए। इसके अलावा प्रस्तावित वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिये 2285 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। यानी कुल 13141.75 करोड़ रुपये आवंटित हुए। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में डबल इंजन की सरकार फेल हो चुकी है, केंद्र द्वारा मेट्रो विस्तार केलिए हजारों करोड़ आवंटित किए जाने के बावजूर वो प्रदेश के लिए केंद्र से एक भी रुपया नहीं ले पायी।

इतना ही नहीं, केंद्र सरकार के जवाब से यह भी खुलासा हुआ कि 9 साल में हरियाणा की कमजोर सरकार गुरुग्राम-बावल, द्वारका-बाढसा, कुंडली-सोनीपत और बहादुरगढ़-रोहतक मेट्रो रेल विस्तार का प्रस्ताव तक नहीं दे पाई। आवासन मंत्री ने ये भी बताया कि चालू वित्त वर्ष 2022-23 सहित पिछले 5 वर्षों के दौरान और प्रस्तावित वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए हरियाणा राज्य में दिल्ली मेट्रो के विस्तार के लिए भारत सरकार द्वारा कोई धनराशि आवंटित नहीं की गई है। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में निकम्मी सरकार है जो सिर्फ भ्रष्टाचार और घपले-घोटाले में लगी है।

सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने बताया कि 2010 में केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली के बाहर अन्य शहरों को मेट्रो से जोड़ने की बात आई तो हुड्डा सरकार ने 4 साल में हरियाणा के 4 शहरों – गुड़गाँव, बल्लभगढ़, फ़रीदाबाद, बहादुरगढ़ को दिल्ली मेट्रो से जोड़ दिया। 4 साल में करीब 41 किलोमीटर मेट्रो लाइन का काम पूरा कराया। लेकिन 2014 के बाद जब से डबल इंजन सरकार प्रदेश में आयी है तब से मेट्रो की रफ्तार पर ही ब्रेक लग गया। 9 साल में 41 किलोमीटर मेट्रो तो दूर की बात है 41 सेंटीमीटर का भी काम नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार आने के बाद एक बार फिर से पूरे हरियाणा में मेट्रो का विस्तार किया जायेगा।

Related posts

बड़ी घोषणा, गांवों में जिन सेकेंडरी स्कूलों में पिछले साल 9वीं व 10वीं में 100 बच्चे थे, उन स्कूलों को 12वीं तक किया अपग्रेड

Ajit Sinha

‘मंगल कमल’’ में हवन यज्ञ के बाद शुरू हुआ कार्यकर्ताओं का आवागमन

Ajit Sinha

खरगे ने तथ्यों के साथ जवाहरलाल नेहरू और पटेल के बीच मतभेद के मनगढ़ंत भाजपाई दावों की पोल खोली

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x