Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: डीसी विक्रम ने सुनी जन शिकायतें, अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: डीसी विक्रम सिंह ने आज कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। इन नीतियों को लागू करने का काम अधिकारियों का होता है। ऐसे में अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि नागरिकों को छोटे-छोटे कार्य के लिए जिला मुख्यालय के चक्कर ना लगाना पड़े। उपायुक्त विक्रम सिंह ने आज सोमवार को सेक्टर-12 लघु सचिवालय में स्थित अपने कार्यालय में लोगों की शिकायतें सुनी और इनमें से ज्यादातर का मौके पर ही समाधान किया। वहीं सम्बंधित विभागों के जिम्मेदार अधिकारियों को जल्द से जल्द निपटाने के निर्देश भी दिए।

डीसी विक्रम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यहां पर मिलने वाली हर शिकायत को अधिकारी व्यक्तिगत रुचि लेकर दूर करें। यह शिकायतें अपने मातहत कर्मचारी के भरोसे नहीं छोड़नी है। इनको वे खुद निपटाएं।डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार वह रोजाना सुबह 11 बजे से एक बजे तक अपने कार्यालय में कोई बैठक नहीं रखेंगे और जनता के साथ मुलाकात करेंगे। वहीं मंगलवार को नो मीटिंग डे मानते हुए पूरा दिन सरकार की योजनाओं का धरातल से फीडबैक लेने के लिए फील्ड के दौरे करें । इसी उद्देश्य के आज आमजन की शिकायतें सुनी गयी।

Related posts

फरीदाबाद; वोटर हेल्पलाइन एप व गरुड़ एप वोट निर्माण व उससे जुड़ी अन्य सेवाओं में सहायक सिद्ध हो रही है : डीसी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: हरियाणा के पीपीपी मोड़ से बनने वाले बस स्टैंड अब बस पोर्ट के रूप में जाने जाएंगे : मनोहर लाल

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सेहतपुर की सरकारी स्कूल बना शराबियों का अड्डा, मौके पर पहुंचे एल एन पाराशर ने दी लापरवाह अधिकारियों को चेतावनी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x