Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:ग्रीन फील्ड में “विक्रमी संवत 2080 की पूर्व संध्या पर नव हिंदू वर्ष” के स्वागत में झूमे हजारो भक्त -वीडियो देखें ।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: मंगलवार की रात को ग्रीन फील्ड कॉलोनी के *श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में, मंदिर समिति ने ग्रीन फील्ड रेसिडेंट्स वेलफेयर सोसायटी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, वरिष्ठ नागरिक समिति के सहयोग से *विक्रमी संवत 2080 की पूर्व संध्या पर नव हिंदू वर्ष* के स्वागत का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें हजारों भक्तों ने शिरकत की। इस कार्यक्रम में *प्रसिद्ध गायक विवेक उपाध्याय* ने हिन्दू धर्म से संबंधित भक्ति गीतों से भारी संख्या में उपस्थित हजारों भक्तों का मन मोह लिया। महिलाओं और पुरुषों ने उनके धार्मिक गीतों पर झूम -झूम  कर अपने हिंदू धर्म के प्रति आस्था व्यक्त की।

इस पावन अवसर पर मंदिर के चारों ओर  केसरिया ध्वज लहरा रहे थे। हर व्यक्ति केसरिया ध्वज हाथ में लेकर अपने आप को गौरव शाली महसूस कर रहा था। कुछ ध्वजों पर ॐ और कुछ पर जय श्री राम अंकित था। कुछ महिलाओं और पुरुषों ने जय श्री राम के पटके अपने कंधों पर पहने हुए थे।

चारों ओर जय श्री राम, सनातन धर्म और भारत माता की जय के उद्घोष से पूरा वातावरण हिंदू मय बना हुआ था।सम्पूर्ण कला केंद्र के नन्हे मुन्ने बच्चों ने भगवान कृष्ण और गोपियों के रूप में मनोहारी नृत्य प्रस्तुत किया। कुछ बच्चों ने कत्थक नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर स्वादिष्ट लंगर प्रसाद भी सभी को वितरित किया गया। मंदिर के संरक्षक  वीरेंद्र सिंह भड़ाना ने अपने संबोधन में सभी को चैत्र शुक्ल प्रति प्रदा एवं नवरात्रों पर शुभकामनाएं दीं।

Related posts

पलवल: फरीदाबाद व पलवल में दर्जनों मुकदमे के कुख्यात अपराधी जसबीर उर्फ़ यशवीर को पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : एक महिला अपने दो मासूम बच्चों के साथ खाया जहरीला पदार्थ, दो मासूम बच्चों की मौत, महिला की हालत गंभीर,पुलिस जांच में जुटी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:युवा आगाज ने किया एमडीयू के नए आदेश के खिलाफ प्रदर्शन,उद्योग मंत्री विपुल गोयल को दिया ज्ञापन।

Ajit Sinha
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x