Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: एनआईटी डीसीपी नरेंद्र कादियान ने ईमानदारी का परिचय देने पर मेघ श्याम को प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: डीसीपी एनआईटी नरेंद्र कादियान ने आज गौछी के रहने वाले मेघश्याम को उनके द्वारा ईमानदारी का परिचय देते हुए सराहनीय कार्य करने पर प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। मेघश्याम ने कुछ दिन पहले सेक्टर- 16 में गुम हुआ 44 हजार रुपए कीमत का एक वनप्लस का मोबाइल तथा बदरपुर बॉर्डर पर मिले एक बटुए को जिसमें 34 हजार रुपए थे उनके मालिक के पास सकुशल वापस पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया है। 

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मेघ श्याम ने ईमानदारी का परिचय देते हुए खोया हुआ सामान उनके मालिकों के पास वापस पहुंचाकर समाज के एक अच्छे नागरिक होने का कर्तव्य निभाया है। आज के समय में बहुत कम व्यक्ति हैं जो इस प्रकार का ईमानदारी भरा कार्य करते हैं। यदि मेघ श्याम चाहते तो वह खोया हुआ पर्स जिसमें 34 हजार रुपए थे अपने पास रख सकते थे

परंतु उन्होंने ईमानदारी का परिचय देते हुए बटुए में रखे आधार कार्ड के माध्यम से इसके मालिक का पता लगाया और उनसे  संपर्क करके उसे वापस उसके मालिक तक पहुंचा दिया। पुलिस प्रवक्ता ने आमजन से अनुरोध किया कि वह भी ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें तथा जितना हो सके दूसरे लोगों की मदद करें। ऐसा करके आप अपना सामाजिक कर्तव्य निभाने के साथ-साथ एक अच्छा इंसान होने का परिचय भी देते हैं।

Related posts

फरीदाबाद: फिटनेस और खेल को बढ़ावा देने के लिए मानव रचना और यूनेस्को एक साथ आए

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता की टीम ने आज अवैध रूप से चल रही दो ड्राइंग यूनिटों में की छापेमारी कार्रवाई , नोटिस जारी।

Ajit Sinha

इन्द्रखेल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें डॉक्टरों की कुशल टीम द्वारा 105 यूनिट रक्त एकत्रित किया। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x