Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : सीपी व डीसी आज पलवली गांव में मारे गए पांचों पीड़ितों के बीच पहुंचे और ढांढस बांधा एंव भरोसा दिया कि साथ हैं सरकार व प्रशासन।

 
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : सीपी और डीसी आज पलवली गांव में करीब एक बजे दिन में पहुंचे और पीड़ितों के बीच जाकर ढांढस बांधा और उन्हें भरोसा दिया कि इस दुख के वक़्त में सरकार व प्रशासन उनके साथ हैं। पीड़ितों ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा किए गए कार्रवाई पर पूरा भरोसा जताया। पीड़ित पक्ष के लोगों ने उनके समक्ष कुछ बातें रखी जो मानने योग्य थी वह सब मान ली गई हैं,जो मानने योग्य  नहीं था उसके लिए सीपी व डीसी ने कोई जवाव नहीं दिया और मना कर दिया।

पुलिस कमिश्नर हनीफ कुरैशी व डीसी समीरपाल सरो एक साथ आज दोपहर करीब एक बजे गांव पलवली में पहुंचे और पीड़ितों के बीच जाकर ढांढस बांधा । इस दौरान पीड़ित पक्ष के लोगों ने दोनों अधिकारीयों के समक्ष अपनी कुछ बातें रखी, जिसमें बाबा राम रहीम की तरह उसकी प्रॉपर्टी को जब्त करके पीड़ित के परिजनों को उचित मुआवजा दिए जाए और जितने भी आरोपी इस केस में उन सभी के ऊपर रसूका एक्ट लगाया जाए, इस मामले में क्रॉस केस न बनाया जाए। आज शाम को मारे गए पाँचों लोगों को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से गांव में केंडल मार्च निकालने की इजाजत मांगी,जिसकी इजाजत पुलिस कमिश्नर हनीफ कुरैशी ने वहीँ पर दे दी, इस दौरान पुलिस कर्मी  कैंडल मार्च के साथ चलेगी।
इस दौरान पुलिस कमिश्नर हनीफ कुरैशी ने कहा कि कैंडल मार्च निकलने की इजाजत दे दी गईं और कुछ ऐसे मामलें हैं जो पुलिस के  काम के दायरे में नहीं आता हैं और पीड़ितों ने अभी तक की पुलिस के  द्वारा सभी आरोपियों के खिलाफ किए गए कार्रवाई पर भरोसा जताया और उन्होंने भी पीड़ितों को भरोसा दिया कि किसी भी आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। वहीँ डीसी समीरपाल सरों ने भी उपस्थित लोगों को भरोसा दिया कि  इस दुख के वक़्त में सरकार व प्रशासन पीड़ितों के परिजनों के साथ खड़ा हैं। जैसा पीड़ितों के परिजन कहेंगें वह लोग वैसे ही उनकी सहायता कर देंगें।

Related posts

विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम में उमड़े जनसैलाब को देखकर भूपेंद्र हुड्डा ने कहा अब तक हम विपक्ष थे अब विकल्प हो गए

Ajit Sinha

डीसी विक्रम सिंह बोले:सभी राजनीतिक पार्टियों को प्रिवेंशन ऑफ डिफेसमेंट प्रॉपर्टी एक्ट की करनी चाहिए पालना

Ajit Sinha

हिसार: DHBVN ने आज तुरंत प्रभाव से तीन अधिशासी अभियंता (एसई) के तबादले किए हैं-लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x