Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक हरियाणा

पलवल ब्रेकिंग:कांग्रेस नेता महावीर बड़गुज्जर आम आदमी पार्टी में शामिल।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पलवल:आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और फरीदाबाद निगम चुनाव इंचार्ज डॉ. अशोक तंवर रविवार को पलवल के गांव अंधोप में पहुंचे। उनकी मौजूदगी में कांग्रेस नेता महावीर बडगूजर अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।

वरिष्ठ नेता डॉ. अशोक तंवर ने कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि खट्टर सरकार से प्रदेश का हर वर्ग दुखी है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारों की फौज नौकरी के इंतजार में हैं। बुजुर्गों की पेंशन काट दी गई। योजना महिलाओं पर अपराध बढ़ रहे हैं। प्रदेश की कानून व्यवस्था भगवान भरोसे है। वहीं रोजाना करोड़ों के भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भविष्य में आम आदमी पार्टी देश और प्रदेश को नेतृत्व देने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि हमें व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर काम पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाएंगे। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।

उन्होंने प्रदेश में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से हुए फसल नुकसान को लेकर भी गिरदावरी करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि किसान पहले तो सरसों की फसल को एमएसपी से 1500 रुपए कम पर बेचने की मजबूर हैं। मंडी में सरसों की वो फसल बारिश से खराब हो गई, जो नमी के कारण बिक नहीं रही थी। बारिश और ओलावृष्टि ने खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को भी नुकसान पहुंचाने का काम किया है।

Related posts

आगामी 6 जुलाई 2020 तक पात्र शिक्षकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

Ajit Sinha

लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ने आज संसद भवन पर मीडिया को संबोधित किया -क्या कहा -जरूर पढ़े

Ajit Sinha

दस वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लिखा गया है विकास का नया अध्याय : मुख्यमंत्री नायब सैनी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x