Athrav – Online News Portal
नोएडा

यमुना एक्सप्रेसवे पर दो कारों के बीच हुई भीषण टक्कर में दो बच्चों समेत 8 लोग गंभीर रूप से घायल।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नॉएडा: ग्रेटर नोएडा के थाना दनकौर क्षेत्र से होकर गुजर रहे यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा से नोएडा आने वाले मार्ग पर देर रात हुई दो कारों के बीच हुई भीषण टक्कर में दो बच्चों समेत 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरु कर दी है।

यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे का मंजर काफी विचलित करने वाला है , हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस की सहायता से घायलों को अस्पताल ले जाया गया है, गनीमत इस बात की है कि इस हादसे में किसी की मौत नहीं हुई है लेकिन मरीजों की हालत काफी गंभीर है.एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा राजीव दीक्षित ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस वे पर देर रात आगरा से नोएडा आने वाले मार्ग पर तेज रफ्तार आर्टिका का और एक अन्य कार के बीच भीषण टक्कर हो जाने के कारण दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए जबकि दूसरी गाड़ी सड़क पर ही पलट गई।

एडिशनल डीसीपी एक्सीडेंट की सूचना मिलने पर पहुंची थाना की पुलिस ने दो बच्चों 6 साल की रौनक और 2 साल की रिद्धि समेत ओम प्रकाश गोयल , उनकी पत्नी लता देवी गोयल,, प्रशांत गोयल, पंकज गोयल और उनकी पत्नी शालू गोयल और मुकेश सैनी को एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना कारण के कारण काफी देर तक यमुना एक्सप्रेसवे पर लगे जाम से यातायात बाधित रहा. बाद में पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों गाड़ियों को हटाकर रास्ता को खुलवा दिया। जिसके बाद यातायात सामान्य हो पाया. पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरु कर दी है।

Related posts

अलीगढ के ज्वेलरी शोरूम से 35 लाख के गहने लूट कर भागे 3 लूटेरों से नॉएडा पुलिस की मुठभेड़-लूट की लाइव वीडियो देखें

Ajit Sinha

दिल्ली के नाइट कर्फ्यू से नोएडा वालों की नींद उडी, दिल्ली-नोएडा बार्डर पर भीषण जाम

Ajit Sinha

कोहरे में सुरक्षा और नई स्पीड लिमिट की एडवाइजरी जारी की ट्रैफिक विभाग ने,15 दिसंबर से लागू-डीसीपी को सुने वीडियो में।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x