Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: नगर निगम कमिश्नर जितेंद्र दहिया ने आज किया औचक निरिक्षण, 34 कर्मचारी नदारत मिले, नोटिस जारी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद। निगमायुक्त जितेन्द्र कुमार ने निगम कर्मियों की कार्यप्रणाली को दुरुस्त करने तथा निगम के कर्मचारियों / अधिकारियों को अपने – अपने कार्यालयों में समय पर आने को दृढता से लागू करने के लिए आज प्रातः 9ः20 बजे नगर निगम मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं (स्थापना शाखा, योजना शाखा, न्यायवादी शाखा आदि) का औचक निरीक्षण करवाया और निरीक्षण के दौरान लगभग 34 अधिकारी/कर्मचारी अपने-अपने कार्यालय में अनुपस्थित पाए गये।

सभी अनुपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए एक दिन की गैर-हाजिरी लगाई गई और कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए  है। इसी तरह 13 मार्च 2023 को लेखा शाख का निरिक्षण करवाया गया था जिसमें 13 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए  थे। उन सबकी एक दिन की गैरहाजिरी लगाई गई है। इस बारे निगमायुक्त ने बताया कि उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिये है कि वे समय पर कार्यालय आयें और अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की उपस्थिति चेक करें तथा इसकी रिपोर्ट स्थापना शाखा में भिजवायें ताकि उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जा सके। 

Related posts

मानव रचना के छात्रों से रूबरू हुए राज्यसभा सांसद के.जे अल्फोंस

Ajit Sinha

फरीदाबाद: राजपुताना राइफल के शहीद मनोज भाटी का पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया अंतिम संस्कार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: व्हाइट हाउस के नाम से जाने वाले सल्तनत रिसोर्ट सहित दा पैलेस और सुरेंद्र बांगा फार्म हाउसों पर जमकर चला बुल्डोजर।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x