Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: ससुरालियों ने आज एक विवाहिता की फांसी लगा कर हत्या कर दी, हत्या का केस दर्ज, जांच जारी हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:बल्लभगढ़ की त्रिखा कॉलोनी में आज ससुरालियों ने एक विवाहिता की फांसी लगा कर हत्या कर दी, मरने वाली महिला का नाम सुमन हैं, सिटी बल्ल्भगढ़ थाना पुलिस ने इस मामले में उसके ससुरालियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया हैं, और मृतका सुमन के शव का जिले नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौप दिया हैं। पुलिस की माने तो अभी इस केस की जांच की जाएगी , जांच में दोषी पाए जाने पर आरोपितों को अरेस्ट किया जाएगा।

शिकायतकर्ता ने दर्ज मुकदमे में कहा कि सुमन को उसके ससुरालियों के द्वारा काफी समय से बेवजह परेशान किया जा रहा था, पर सुमन कहती रहती थी कि आगे सब ठीक हो जाएगा, वह यहां पर सब कुछ संभाल लेगी, अब उसकी मौत हो गई, उसकी हत्या ससुरालियों ने की हैं, उन लोगों ने उसे फांसी लगा कर हत्या कर दी, और उसके शव को उतार कर बैड पर लेटा दिया हैं। पुलिस की माने तो मिली शिकायत के आधार पर आरोपितों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं, आगे इस केस में जांच की जाएगी, जांच में दोषी पाए जाने पर आरोपितों को अरेस्ट किया जाएगा।

Related posts

हरियाणा: 6 माह में सभी नगरपरिषद व पालिकाओं में बने प्रॉपर्टी आईडी, डिप्टी सीएम ने अधिकारियों को दिए आदेश

Ajit Sinha

फरीदाबाद : प्रयास को अपहरण व छीना – झपटी करने के आरोपी दोस्तों को पकड़ने के लिए पुलिस कर रहीं जगह -जगह छापेमारी।

Ajit Sinha

पति ने पत्नी की तेज धारदार हथियार से गला रेत कर दी हत्या, पति अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x