Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, व्यापारियों से ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार-वीडियो देखें।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
साइबर अपराधियों और जालसाजों के खिलाफ नोएडा पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। थाना सेक्टर-63 पुलिस ने देश के अलग-अलग राज्यों के व्यापारियों और उद्यमियों को अपना निशाना बनाने वाले एक हाईटेक फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है। यह शातिर गिरोह ऑनलाइन मार्केटिंग और बायर्स उपलब्ध कराने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की साइबर ठगी कर रहा था। पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर के संचालक और उसकी पत्नी समेत तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गिरोह के मास्टरमाइंड और कंपनी संचालक रणबीर सिंह, उसकी पत्नी ज्योति और उनके साथी ललित कुमार के रूप में हुई है।

एडीसीपी सेन्ट्रल नोएडा ने बताया कि, एक पीड़िता द्वारा दी गई शिकायत की जांच के दौरान इस संगठित साइबर ठगी गिरोह का खुलासा हुआ। पुलिस टीम ने सेक्टर-63 के ए-135 स्थित ठिकाने पर छापेमारी कर इस कॉल सेंटर को पकड़ा, जहां से धोखाधड़ी का पूरा खेल संचालित हो रहा था। यह गिरोह व्यापारियों को भरोसे में लेने के लिए बकायदा फर्जी सर्टिफिकेट और फर्जी टैक्स इनवॉइस तक थमा देता था।फर्जी कॉल सेंटर से पुलिस ने 39 स्मार्ट मोबाइल फोन और 09 कीपैड मोबाइल फोन, 10 अत्याधुनिक लैपटॉप, 36 सीपीयू, 32 एक्टिवेटेड सिम कार्ड बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल कॉल करने के लिए होता था। इसके अलावा पुलिस को भारी मात्रा में फर्जी टैक्स इनवॉइस और ठगी से जुड़े अन्य अहम दस्तावेज भी मिले हैं।इस पूरे मामले में थाना सेक्टर-63 पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा और आईटी एक्ट की धारा 66डी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि इस गिरोह ने अब तक देश भर के कितने व्यापारियों को अपना शिकार बनाया है और ठगी गई रकम को किन बैंक खातों में ट्रांसफर किया गया था।

Related posts

पुलिस ने रिहायशी सेक्टर में चल रही अवैध शराब फैक्ट्री में छापा मार कर 4 लोगो को किया अरेस्ट, मिलावटी शराब बरामद। 

Ajit Sinha

पलवल ब्रेकिंग: दिल्ली पुलिस में तैनात एएसआई व उसके 5 साथियों को सवा करोड़ रूपए के गांजा के साथ अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha

आगरा ट्रिपल मर्डर: तीन लाख रुपयों के लिए हाथ, मुंह व पैरों को टेप से बांध तीनों को जिन्दा जलाया था, पुलिस ने बदमाशों को पकड़ा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x