Athrav – Online News Portal
अपराध गाज़ियाबाद

एक हैवान पिता ने चार साल की गोद ली गई मासूम बच्ची के साथ किया दुष्कर्म,उसकी हत्या कर घर में छुपा दिया -अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गाज़ियाबाद की टीला मोड़ थाना व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने आज एक हैवान पिता को अरेस्ट किया हैं, जो गोद ली गई चार साल की एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया,और उसकी हत्या कर दी,और उसके शव को अपने ही घर में छुपा दिया, और नाटक करते हुए उसकी लापता होने की खबर आसपास में फैलाई, और उसे तलाशने लगा, वारदात के दूसरे दिन उसने अपने एक दोस्त की मदद से बच्ची के शव को नजदीक के जंगल में फेंक दिया, जहां से पुलिस ने मृतक बच्ची के शव को बरामद किया था। ये सनसनीखेज खुलासा डीसीपी, विवेक यादव ,ट्रांस हिंडन, गाज़ियाबाद ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में किए हैं।

डीसीपी विवेक यादव ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि थाना टीला मोड़ क्षेत्र से एक चार वर्षीय मासूम बच्ची के शव को पुलिस ने बरामद किया था। इसके बाद थाना टीला मोड़ और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने  जांच पड़ताल की तो पता चला की अजय भाटी, कबाड़ी का काम करता था, गत 28 जनवरी 2023 को एक चार साल की बच्ची को गोद लिया था, उसने गत 11 फ़रवरी 2023 को उस बच्ची के साथ दुष्कर्म किया,

और उसकी हत्या कर दी, और उसके शव को अपने ही घर में छिपा दिया, इसके बाद उसने अपने घर के आसपास में बच्ची के गायब होने की खबर फैला दी,वह भी और लोगों के साथ बच्ची को तलाशने लगा, इस बीच उसने अपने दोस्त धीरज यादव के साथ मिल कर बच्ची के शव को पास के ही जंगल फेंक दिया। जहां से पुलिस ने बच्ची के शव को बरामद किया था। इस प्रकरण में आरोपित पिता अजय भाटी व उसके दोस्त धीरज यादव को अरेस्ट कर लिया गया हैं।        

Related posts

पलवल: कोई झूठा मुकदमा दर्ज करवाता है तो उसके विरूद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए- पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल

Ajit Sinha

अपना रौब कायम करने के लिए अपनी थार गाड़ी पर पुलिस की लाइट लगाकर घूम रहा था,पुलिस 52 हजार का किया चालान।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच सेक्टर -48 ने पंकज शर्मा हत्याकांड के मामलें में उसके तीन दोस्तों को किया गिरफ्तार, वजह लेनदेन, सीपी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x