Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

हाई प्रोफाइल विदेशी ड्रग्स सप्लाई करने वाले गैंग का पर्दाफाश, सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती समेत 3 अरेस्ट

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: शहर में चल रहे हैं हाई प्रोफाइल अंतरराष्ट्रीय गिरोह का कोतवाली फेज थ्री, पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती समेत तीन लोगों को अरेस्ट किया है।  ये गिरोह रेव पार्टी, पब और बार में विदेशी ड्रग्स सप्लाई करता था।  पुलिस ने तीनों के पास से एमडीएमए की 289 गोलियां बरामद की हैं। बरामद गोलियों की अनुमानित करीब 25 लाख रुपये है।  गिरोह का सरगना समेत तीन आरोपित  फरार हैं। पुलिस की टीम उनकी तलाश में जुटी है। पुलिस की गिरफ्त में खड़ी बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम करने वाली पूजा गुप्ता, उसका  बॉयफ्रेंड अभिषेक चौहान और पुलकित कपूर को एचपी पेट्रोल पंप के पास से अरेस्ट किया है।

नोएडा सेंट्रल के डीसीपी राम बदन ने बताया कि तीनों आरोपी विदेशी सिंथेटिक ड्रग्स एमडीएमए गोली का इस्तेमाल और सप्लाई करते थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर पूजा गुप्ता की सेक्टर-61 स्थित कोठी में दबिश दी गई। जहां छानबीन के बाद विदेशी ड्रग्स रैकेट का खुलासा हुआ। डीसीपी ने बताया कि इस गैंग का सरगना सूर्यांश है, इन्हें ड्रग्स की सप्लाई करता था। सूर्यांश से पुलकित कपूर ड्रग्स लेकर पूजा और अभिषेक को देता था। फिर पूजा के घर से व्यक्तिगत तौर पर और रेव या अन्य पार्टियों में इस्तेमाल करने के लिए कस्टमर खरीदते थे।   

पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। डीसीपी नोएडा सेंट्रल ने बताया ये गिरोह लोगों को ऑन लाइन  भी सिंथेटिक ड्रग्स सप्लाई करता था। इस ड्रग्स रैकेट का सरगना सूर्यांश फरार है। रैकेट में अभी छह लोगों के नाम सामने आए हैं। इनमें तीन अरेस्टहैं और तीन फरार हैं। गिरोह में प्रणय व दिदिप्य भी जुड़े हुए हैं जो फरार हैं। अभी तक तीनों फरार आरोपियों के पता व किसी ठिकाने के बारे में पता नहीं चला है। जांच में पता चला है कि सूर्यांश बीएमडब्ल्यू कार से  कोरियर पैकेट में लाकर नोएडा पहुंचाता था। 

Related posts

विदेशी मुल्क की दो महिलाएं सहित 3 लोग 40 करोड़ रूपए के नशीला पदार्थ की बड़ी खेप के साथ अरेस्ट।

Ajit Sinha

कांवड़ यात्रा को लेकर फरीदाबाद पुलिस पूरी तरह अलर्ट, पुलिस आयुक्त ने गोष्ठी कर अधिकारियों को दिए निर्देश- वीडियो देखें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:महिला एएसआई को पदावनति (डिमोशन) कर बनाया हवलदार, महिला विरुद्ध अपराध की कार्रवाई में की थी लापरवाही-सीपी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x