Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : महिला सरपंच के पति बिल्लू ने पलवली गांव में गोली मार कर एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी, 8 लोग जख्मी।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : बीती रात पलवली गांव चुनावी रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच जमकर हुए अंधाधुंध फायरिंग में एक गुट  के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तक़रीबन 8 लोगों की गंभीर  रूप घायल होने की खबर हैं। पुलिस ने सभी शवों को बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में पोस्टमार्टम हेतु रखवा दिया गया हैं। इस संबंध में खेड़ी पुल थाना पुलिस ने 25 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया हैं जिसमें से 19 लोगों से पूछताछ चल रहीं हैं।

 दयाराम का कहना हैं कि रात करीब नौ बजे मौजूदा सरपंच के पति बिल्लू और उसके साथियों  ने अपने -अपने हाथों में बंदूक, कुल्हाड़ी के साथ आदि हथियारों से लैस होकर ललित गौड़ के निवास स्थान पर पहुंचे और उनके लोगों पर ताबड़ तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें कूल 13 से 14 लोग   गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को घायल अवस्था में निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया। सवाल के जवाव में उनका कहना हैं कि बिल्लू सरपंच को पिछले चुनाव में उन लोगों ने उसका साथ दिया और उन्होनें इस बार के सरपंच के चुनाव में उन लोगों ने उसका साथ नहीं दिया था।

संभवता हैं कि बिल्लू अपने मन में इस वजह से रंजिश रखा हो पर उनके मन में ऐसी कोई रंजिश नहीं थी। लोगों का कहना हैं कि कल रात को बच्चों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था जिसमें बिल्लू सहित कई लोगों को चोटें आई थी। जिसके बाद बिल्लू व उसके साथियों ने उसके निवास हमला कर दिया। जिसमें पांच लोगों की हत्या कर दी गई और आठ लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा हैं। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह के मुताबिक इस सम्बन्ध में खेड़ी पुल थाना पुलिस ने 25 -26 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया हैं जिसमें से अभी 19 लोगों से पुलिस पूछताछ कर रहीं हैं। उनका कहना हैं कि इस केस की निष्पक्ष जांच हेतु पुलिस कमिश्नर हनीफ कुरैशी ने एसआईटी गठित कर दी गई हैं और बाकि के लोगों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम फरीदाबाद , पलवल , गुरुग्राम में छापेमारी कर रहीं हैं।

 

Related posts

फरीदाबाद: हरियाणा स्टेट विजिलेंस ने बिजली विभाग के जई सहित दो लोगों को 15000 रूपए रिश्वत लेते हुए अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha

20 साल बाद शिकंजे में आया उम्रकैद का भगौड़ा, प्रेमिका की हत्या के मामले में उच्च न्यायालय से जमानत के बाद हुआ था फरार।

Ajit Sinha

भाजपा प्रत्याशी नरेन्द्र गुप्ता को मिल रहे जन समर्थन से एकतरफा हुआ फरीदाबाद- 89 का चुनाव

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x