Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : स्टाफ सलेक्शन कमीशन के फर्जी अधिकारी सहित कंडक्टर के पद के लिए परीक्षा दे रहे करणजीत को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : शहर बल्लभगढ़ थाना पुलिस ने स्टाफ सलेक्शन कमीशन का फर्जी अधिकारी सहित दो लोगों को रावल इंटरनेशन स्कूल से गिरफ्तार किया हैं। आज कंडक्टर पद के लिए रावल इंटरनेश्नल स्कूल में परीक्षा चल रहा था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया हैं।

एसीपी अमन यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि आज कंडक्टर के पद के लिए परीक्षा सोहना रोड स्थित रावल इंटनेशनल स्कूल में चल रहा था उस दौरान सोनीपत निवासी धर्मेंद्र नामक शख्स अपने आपको स्टाफ सलेक्शन  कमीशन का स्टाफ बता कर स्कूल में चला गया और बाकायदा उसने  अपना आई कार्ड भी उपस्थित अधिकारीयों को दिखाया। इसके बाद वहां पर  उपस्थित अधिकारीयों ने उसे अंदर जाने दिया। धर्मेंद्र ने क्लास में घूमते हुए परीक्षा दे रहे अपने दोस्त करणजीत के पास पहुँच गया और उसे कोई और कागज देकर उससे उसका कोस्चन पेपर ले लिया और बहार जाकर मोबाइल फोन में उस पेपर को रिकॉर्ड करके रोहतक भेज दिया।
वहां से किसी और शख्स ने उस कोस्चन पेपर का जवाव बना कर उसी के मोबाइल फोन पर भेज दिया और धर्मेंद्र तैयार पेपर को अपने साथी करणजीत को देने की कोशिश की। उनका कहना हैं कि धर्मेंद्र की इन हरकतों को देखते हुए वहां के लोगों को उस पर शक हो गया और लोगों ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में धर्मेंद्र ने पुलिस को बताया कि करणजीत निवासी जींद को कंडक्टर के पद चल रहे परीक्षा को पास करने के एवज में 2 लाख रूपए की लेनदेन की बात सामने आई हैं। उनका कहना हैं कि दोनों आरोपियों के खिलाफ अलग -अलग धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर , दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।

Related posts

डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने आयोजित पासिंग आउट परेड में शिरकत की, परेड टुकड़ियों का किया निरीक्षण,ली सलामी। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सेक्टर-10 -11 की डिवाइडिंग रोड पर ओल्ड नगर निगम अब से थोड़ी देर में सीलिंग की कार्रवाई कर सकता है।

Ajit Sinha

हरियाणा, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी बैठक: 7 स्थानों पर एक्च्युअल और वर्चुअल माध्यम से जुड़े कार्यकर्ता, दिग्गज रहे मौजूद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x