Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य हरियाणा

सीएम मनोहर ने लेखिका शारदा मित्तल की काव्य कृतियां ‘अनुबंध अभिव्यक्ति के’ तथा ‘बोनसाई नहीं… बरगद हूँ मैं’ का लोकार्पण किया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज अपने निवास पर प्रसिद्ध लेखिका श्रीमती शारदा मित्तल की काव्य कृतियां ‘अनुबंध अभिव्यक्ति के’ तथा ‘बोनसाई नहीं… बरगद हूँ मैं’ का लोकार्पण किया।मुख्यमंत्री ने इन काव्य रचनाओं के लिए लेखिका श्रीमती शारदा मित्तल को बधाई दी और कहा कि अपनी कलम के माध्यम से वे अपने भावों को इसी प्रकार कलमबद्ध करती रहें। लेखक का कार्य केवल भावना की अभिव्यक्ति ही नहीं बल्कि समाज को संदेश देना भी होता है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा की धरती में अनेक सुप्रसिद्ध कवियों ने जन्म लिया और अपने कृतत्व से समाज को रास्ता दिखाने का कार्य किया। लेखिका शारदा मित्तल ने पुस्तक विमोचन के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।उल्लेखनीय है कि लेखिका श्रीमती शारदा मित्तल की पुस्तक दौहा संस्करण के साथ-साथ तीन एकल और 10 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। उन्हें हाल ही में मॉरीशस में हुए नौवें विश्व हिन्दी अधिवेशन में भाषा सहोदरी रत्न सम्मान मिला है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ.अमित अग्रवाल, हिसार रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राकेश आर्या, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. श्याम सुंदर बंसल, डॉ. सीमा बंसल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थिति थे ।

Related posts

फरीदाबाद: डीसीपी मुख्यालय राजेश दुग्गल ने आज फिर 45 पुलिस कर्मियों को तुरंत प्रभाव से इधर से उधर किए हैं-लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: हरियाणा विजिलेंस ब्यूरो ने पटवारी को 71000 की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डीटीपी इंफोर्स्मेंट की टीम ने आज ग्रीन फिल्ड में अवैध निर्माणों और अवैध कब्जों पर की जबदरस्त तोड़फोड़ की कार्रवाई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x