Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

नगर निगम फरीदाबाद ने सीलिंग ड्राइव चलाई गई जिसके तहत आज 60 इकाईयों को सील किया-जितेंद्र दहिया


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: निगमायुक्त जितेंद्र कुमार के निर्देश पर आज नगर निगम फरीदाबाद द्वारा सीलिंग ड्राइव चलाई गई जिसके तहत आज  60 इकाईयों को सील किया गया जिसकें अर्न्तगत ओल्ड फरीदाबाद जोन-1 में 23 इकाईयों को सील किया गया जिन पर करीब 83.03 लाख रूपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है, ओल्ड फरीदाबाद जोन-2 में 22 इकाईयों को सील किया गया जिन पर करीब 73.12 लाख रूपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है, बल्लभगढ़ जोन- 1 में 10 इकाईयों को सील किया जिन पर करीब 8.27 लाख रूपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है,

बल्लभगढ़ जोन- 2 में 05 इकाईयों को सील किया जिन पर करीब 4.66 लाख रूपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है जिनमें से 1 इकाई ने 01 लाख रू0 प्रोपर्टी टैक्स मौके पर ही जमा करा दिया है ।उल्लेखनीय है कि सील की गई इकाईयों की सार्वजनिक नीलामी करने की कारवाई नगर निगम द्वारा तुरन्त ही अमल मे लाई जाने वाली है यदि इन बकायादारो ने समय रहते अपने बकायाजात जमा नहीं कराये। अतः निगमायुक्त ने करदाताओं से अपील की है कि उपरोक्त कठोर कारवाई से बचने के लिये सभी अपने-अपने बकायाजात की अदायगी तुरन्त करें।

निगमायुक्त ने आगे बताया कि नगर निगम द्वारा इस प्रकार की सीलिंग की कार्रवाई  चलती रहेगी।इसके साथ-साथ आयुक्त नगर निगम ने सम्बंधित अधिकारियों को भी स्पष्ट किया कि सभी बकायादारो से सम्पति कर 31.03.2023 तक वसूल किया जाये या उनके विरूद्ध नगर निगम अधिनियम 1994 के तहत वसूली की कार्यवाही नियमानुसार सुनिश्चित करे।

Related posts

पूर्व मंत्री महेंद्र प्रताप के राज विला मैरिज हॉल में लगी भयकर आग. इस आग में 50 लाख से अधिक का नुक्सान ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:गाँवों के विकास के लिए पैसे की कोई कमी नहीं : कृष्णपाल गुर्जर

Ajit Sinha

पलवल: आईटीआई छात्र की चाकू मारकर हत्या करने वाला बाल आरोपित को पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x