Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: विधायक राजेश नागर की फटकार के बाद अधिकारियों ने मांगी मोहलत

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:तिगांव विधानसभा क्षेत्र से विधायक राजेश नागर ने आज पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने काम में हो रही देरी पर न केवल अधिकारियों को फटकार लगाई बल्कि काम नहीं करने वाले अधिकारियों को अपनी विधानसभा में नहीं टिकने देने की भी बात कह दी। नागर ने अपने भतौला निवास पर बैठक कर बल्लभगढ़ से मंझावली, भतौला से तिगांव व क्षेत्र की अन्य कई सडक़ों का काम पूरा न होने पर अधिकारियों को फटकार लगाई। नागर ने कहा कि क्षेत्र की करीब नौ सडक़ों को बनाने का काम पूरा होना है लेकिन अधिकारियों की लेटलतीफी के कारण यह नहीं बन पा रही हैं जिसका खामियाजा जनता को उठाना पड़ रहा है।

जिसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक कलम से करोड़ों रुपयों की ग्रांट दे दी लेकिन अधिकारी काम करने के लिए तैयार नहीं है। किसी भी प्रकार की बहानेबाजी को वह बर्दाश्त नहीं करेंगे। विधायक राजेश नागर ने कहा कि उनके क्षेत्र में करीब 25 करोड़ की लागत से नौ सडक़ें बनाने एवं मरम्मत का काम किया जाना है। जिसे जल्द से जल्द पूरा करवाएं। विधायक को गुस्से में देखकर अधिकारियों ने उनसे दो से तीन महीने का समय दिए जाने की मांग की। अधिकारियों ने कहा कि इस समय सीमा के अंदर वह सभी कामों को पूरा कर देंगे। नागर ने उन्हें दो टूक कहा कि इसे आप आखिरी वादा समझें अन्यथा आप अपने लिए स्थान की तलाश कर लें।

नागर ने कहा कि भतौला से तिगांव रोड को फोरलेन बनाने का काम जल्द शुरू हो जाएगा, इसके लिए जरूरी पेड़ों को काटने की एनओसी प्राप्त हो गई है। जिसका काम भी जल्द शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विकास कार्य में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। उनका कहना है कि हम जनता को सुविधाएं देने के लिए चुने गए हैं। इस बैठक में पीडब्ल्यूडी एसई प्रवीन चौधरी, एक्सईएन प्रदीप संधु, एसडीओ प्रकाश लाल व अन्य अधिकारी रहे मौजूद।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: महारानी वैष्णो देवी मंदिर ने विदा किया साल 2024 और नए साल का स्वागत किया -जगदीश भाटिया

Ajit Sinha

फरीदाबाद:बाबा खाटू श्याम के साथ नगर परिक्रमा को मंत्री राजेश नागर ने किया रवाना।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ‘मैं भारत बोल रहा हूं’ मीडिया विद्यार्थियों द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर एक अनोखी पहल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x