Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : हाम्योपैथी का मानसिक रोगो पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:  इन्टरनैशनल  फाऊडेशन एवम् फरीदाबाद हाम्योपैथिक डाक्टर्स एसोसियशन के तत्वाधान मे मानसिक रोगों पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम शुभारंभ डा. वसुधा वत्स रजिस्टार हरियाणा होम्योपैथिक काँसिंल एवम् डा. मुखतेन्द्रर सिंह, डा. आर. एन. वाही, डा. अशोक अग्रवाल, डा. अरविन्द सूद एवम् डा. संजीव शर्मा ने दीप जला कर किया। प्रथम सत्र को लुधियाना के सुप्रसिद्व होम्योपैथिक चिकित्सक डा. मुखतेन्द्र सिंह ने बच्चो का हापर एक्टिंव होना सुस्त रहना, अक्रामक होना, कहना नही मानना, जिद्दीपन, तिस्कार करना, घृणा करना आदि बच्चो की बढ़ती समस्यों पर चर्चा कर उनका हाम्योपैथी द्वारा सही दवा का चुनाव कर रोग मुक्त करना प्रमुख रहा।
द्वितीय सत्र के शुभारम्भ मे डा. विनोद सांगवान मेम्बर सेन्ट्रल कौंसिल आफ हाम्योपैथी का स्वागत डा. अमिता अरोड़ा, डा. सिमरन कौर, डा. दिलिप अग्रवाल, डा. विनोद मदान ने किया। द्वितीय सत्र मे डा. मुखतेन्द्रर सिंह का विषय समाज मे बढ़ती ओ.सी.डी. की समस्या, बार-बार हाथो का धोना, बार-बार नहाना, भ्रमपाल लेना, विचारों का अनियत्रित होना, भयभीत होना, किसी भी एक कार्यो को बार-बार करना आदि लक्षणों पर चर्चा कर उनके निदान के बारे मे होम्योपैथी द्वारा इलाज पर चर्चा की गई। डा. प्रवेश अग्रवाल एवं डा. गुरवीन कौर ने बताया कि  फरीदाबाद, दिल्ली, गुरूग्राम से 80 होम्योपैथी चिकित्सकों ने सेमीनार मे भाग लिया और शीघ्र ही बच्चों की समस्याओं पर एक अन्य सेमीनार करने की आशा की। अन्त मे फरीदाबाद होम्योपैथिक डाक्टर्स एसोसियशन, इन्टरनेशनल होम्योपैथिक फाऊन्डेशन व सरंक्षक डॉ. ललित और डॉ. सौरभ शर्मा डोगरा होम्यापैथिक ने सभी होम्योपैथिक चिकित्सकों का धन्यवाद किया।

Related posts

फरीदाबाद: जे.सी. बोस विश्वविद्यालय के मीडिया विभाग द्वारा ‘मॉक’ प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :‘ इंजीनियरिंग की पढ़ाई से पहले विद्यार्थियों को पढ़ाया जाएगा मानवता का पाठ‘ तीन दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम आरंभ

Ajit Sinha

फरीदाबाद : एसआरएस ग्रुप के पीड़ितों को इनकम टैक्स विभाग ने नोटिस भेजना किया शुरू, एक महिला पीड़ित को मिला नोटिस,पढ़िए नोटिस को।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x