Athrav – Online News Portal
दिल्ली

दिल्लीवासियों को गर्मियों में पर्याप्त मिलेगा पानी, समर एक्शन प्लान की तैयारी तेज


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:दिल्ली जल बोर्ड ने गर्मी के मौसम के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। दिल्ली जल बोर्ड ने आने वाले गर्मी के सीजन में दिल्लीवासियों को बेहतर जलापूर्ति उपलब्ध कराने के लिए कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इस साल दिल्ली जल बोर्ड एक बेहतर समर एक्शन प्लान तैयार करने के लिए विधायकों से राय-शुमारी कर रहा है, ताकि जनता की पानी की मांग के अनुसार एक्शन प्लान तैयार किया जा सके। अब तक समर एक्शन प्लान तैयार करने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों के विधायकों के साथ तीन चरणों की बैठक की जा चुकी है।

इसी कड़ी में दिल्ली जल बोर्ड उपाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने समर एक्शन प्लान को लेकर आज विधायकों के साथ चौथे चरण की बैठक की। विधायकों के सुझाव से पानी का माइक्रो समर एक्शन प्लान तैयार होगा। प्रत्येक चरण में विभिन क्षेत्रों के 7–8 विधायकों के साथ समर एक्शन प्लान पर चर्चा करने के लिए बैठक की जाती है। आने वाले दिनों में अन्य क्षेत्रों के विधायकों के साथ समर एक्शन प्लान की तैयारी के लिए अलग – अलग चरणों में बैठक आयोजित की जानी हैं।  इसके अलावा डीजेबी उपाध्यक्ष के निर्देशों पर टीम विधायकों से ऐसे क्षेत्रों की सूची एकत्रित कर रही है, जहां गर्मियों में लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ता हैं।

डीजेबी उपाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्लीवासियों को पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी दिल्ली जल बोर्ड की है। इसके लिए बोर्ड की तरफ से सभी जरुरी कदम उठाए जा रहे है। गर्मियों में लोगों को बेहतर जलापूर्ति मुहैया कराने के लिए महत्वपूर्ण बिंदुओं जैसे 24 घंटे पानी की सप्लाई, पानी की मांग और आपूर्ति में अंतर, पानी के उत्पादन में बढ़ोत्तरी, पानी के नए स्रोतों का विकास और पानी की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे है। सौरभ भारद्वाज ने अधिकारियों को साफ़ हिदायत दी है कि समर एक्शन प्लान को लेकर किसी तरह की लापरवाही ना बरती जाए और गर्मियों में दिल्लीवासियों को पानी की कमी का सामना ना करना पड़े।   

Related posts

“फन रूले गेम” के नाम से ऑनलाइन जुआ खिलाने वाले एक गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश, 19 लोग अरेस्ट।

Ajit Sinha

‘सैनिकों को पीछे हटाने की प्रक्रिया में भारत हज़ारों वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर अपनी पहुंच खो बैठा- जयराम रमेश

Ajit Sinha

उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी का लोक कल्याण संकल्प पत्र जारी किया-अमित शाह

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x