Athrav – Online News Portal
नोएडा व्यापार

4 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला बौमा कॉन एक्सपो इंडिया 2023 का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: भारत में निर्माण मशीनरी, भवन निर्माण सामग्री मशीनों, खनन मशीनों और निर्माण वाहनों के 4 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला बौमा कॉन एक्सपो इंडिया 2023 का आयोजन ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर में किया जा रहा है. इस मेले का उद्घाटन केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने किया, उत्तर प्रदेश के औद्योगिक मंत्री नन्द गोपाल नंदी भी इस अवसर पर उपस्थित थे. दुनिया भर की कंस्ट्रक्शन से संबंधित कंपनियां अपनी नई- नई मशीनों का प्रदर्शन कर रही हैं,इस अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला में 60 देशों से 50 हजार से ज्यादा लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है. इंडिया एक्सपो सेंटर में निर्माण मशीनरी, भवन निर्माण सामग्री उपकरण,खनन उपकरण और निर्माण वाहनों का रोमांचक प्रदर्शन देखने को मिल रहा है. इस मेले का उद्धाटन केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बौमा कॉनएक्सपो इंडिया 2023 कोविड के बाद भारत में निर्माण उद्योग पर आयोजित होने वाला पहला और सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय मेला है। इस भव्य प्रदर्शनी ने व्यवसाय और बुनियादी ढांचे के विकास को बढ़ाने के लिए निर्माण और बुनियादी ढांचा समुदाय के सबसे बड़े समूह के साथ एक मंच पर ले आया है. यह आयोजन बड़े निर्णय निर्माताओं के साथ बातचीत करने, वैश्विक संबंध बनाने और संभावित खरीदारों से मिलने का एक अच्छा मंच भी बना है। बौमा कॉन एक्सपो इंडिया के सीईओ, भूपिंदर सिंह ने कहा कि बौमा कॉन एक्सपो  इंडिया 2023 व्यापार मेला, प्रौद्योगिकी आपूर्तिकर्ताओं का सम्मेलन है और इसके माध्यम से हम दूरस्थ और चुनौतीपूर्ण परियोजना स्थलों में काम करने वाले मेहनती और प्रतिभावान लोगों को आगे लाना चाहते हैं. उन्होने कहा कि बौमा कॉनएक्सपो इंडिया 2023, एक ही जगह पर प्रौद्योगिकी प्रदाताओं और खरीदारों को एक साथ लाने के लिए सशक्त मंच है। इस अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में 20 से ज्यादा देशों के 600 से अधिक टेक्नोलॉजी सप्लायर भाग ले रहे है 10 हजार से ज्यादा उत्पादों और समाधानों का प्रदर्शन किया जा रहा है 60 देशों 50 हजार से ज्यादा लोगों के पहुंचने की है उम्मीद जताई जा रही है. 

Related posts

पुलिस के साथ शराब तस्करों की मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक घायल, दूसरे को दबोचा, 50 पेटी शराब, तमंचा बरामद

Ajit Sinha

मुंह पर पर मास्क लगाकर एटीएम से कार्ड के जगह हथौड़ा लेकर कैश निकालने पहुंचे बदमाश,सायरन बजने पर भागे-देखें फुटेज  

Ajit Sinha

बीएमडब्ल्यू कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो घायल, इलाज के लिए जा रही 5 साल की बच्ची की मौत, दो गिरफ्तार -वीडियो देखें

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x