Athrav – Online News Portal
हरियाणा

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वर्ष 2020 बैच के एचसीएस अधिकारियों के साथ की बैठक,ईमानदारी से करे काम


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा सिविल सेवा (एचसीएस) के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश सरकार द्वारा आमजन के लिए चलाई जा रही जनकल्याणकारी नीतियों का पारदर्शी तरीके से जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, ताकि जिनके लिए यह योजनाएं बनाई गई हैं, उन पात्र लाभार्थियों को इनका त्वरित लाभ मिले। राज्य सरकार का ध्येय सुशासन के संकल्प पर चलते हुए नागरिक केंद्रित सेवाओं के वितरण की प्रक्रिया को सरल बनाकर उनका जीवन सुगम बनाना है।

मुख्यमंत्री ने आज वर्ष 2020 बैच के एचसीएस अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन तथा प्रशासनिक दक्षता के संबंध में फीडबैक लिया। बैठक में अधिकारियों ने अपने अनुभवों को मुख्यमंत्री के साथ सांझा किया और आईटी से जुड़ी विभिन्न सुविधाओं के बारे में सुझाव भी दिये।मनोहर लाल ने कहा कि राज्य सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन के लिए अनेक प्रशासनिक सुधारों को अंजाम दिया है, ताकि प्रशासन में पारदर्शिता के साथ-साथ जवाबदेही सुनिश्चित हो सके। प्रदेश सरकार मिनिमम गवर्मेंट- मैक्सिमम गवर्नेंस की अवधारणा पर कार्य कर रही है। सरकार द्वारा आईटी का उपयोग कर प्रशासनिक कार्यों में न केवल तत्परता लाने का कार्य किया है अपितु अब तो एक कदम और आगे बढ़ते हुए नागरिकों को प्रदान की जाने वाली सेवाओं की समय सीमा भी निर्धारित की है, जिससे आमजन का विश्वास सरकार के प्रति बढ़ा है कि उन्हें अब किसी योजना व सेवा का लाभ लेने के लिए चक्कर नहीं काटने पड़ते।मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन के संकल्प के साथ सरकार ने अंत्योदय के उत्थान करने का बीड़ा उठाया है। इसी कड़ी में पिछले 5 वर्षों से हर एक वर्ष को किसी न किसी संकल्प के रूप में मना रहे हैं। वर्ष 2023 को अंत्योदय आरोग्य वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है, ताकि अंत्योदय परिवार निरोगी और स्वस्थ रहें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि क्षेत्र भ्रमण के समय लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में भी जागरूक करने का कार्य करें ताकि वे इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।मनोहर लाल ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति को अपनाए हुए है। भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों का आह्वान करते हुए कहा कि एक अधिकारी के तौर पर आप सभी की समाज के प्रति अधिक जिम्मेवारी है, इसलिए अधिकारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी व निष्ठा से करें। मुख्यमंत्री ने इससे पहले भी वर्ष 2019 बैच के एचसीएस अधिकारियों के साथ बैठक की थी। समय-समय पर सरकार की नीतियों व योजनाओं के कार्यान्वयन के संबंध में आईएएस तथा एचसीएस अधिकारियों के साथ बैठक करते रहते हैं, ताकि प्रशासनिक दक्षता में आवश्यकतानुसार और अधिक सुधारों को लागू किया जा सके।बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव डी एस ढेसी, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ अमित अग्रवाल, एचसीएस एसोसिएशन की अध्यक्षा श्रीमती वर्षा खंगवाल और मुख्यमंत्री के ओएसडी सुधांशु गौतम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

हरियाणा पुलिस द्वारा ऑटो तथा कैब के ऊपर चस्पा किए गए यूनिक आईडी नंबर की मुहिम के आने लगे सकारात्मक परिणाम

Ajit Sinha

गुरुग्राम ब्रेकिंग: घर हर जनमानस की है आवश्यकता, प्रत्येक परिवार का घर से होता है भावनात्मक लगाव : मुख्यमंत्री

Ajit Sinha

फरीदाबाद:ग्रीन फील्ड रेसिडेंट्स वेलफेयर सोसायटी का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री , उप- मुख्यमंत्री और बिजली मंत्री से मिला

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x