Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

ड्रग तस्करी मामले में फंसाने की धमकी देकर 5 लाख रूपए रिश्वत की मांग करने वाला एएसआई विजिलेंस के रडार पर, केस दर्ज


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो ने अपराध जांच एजेंसी, बहादुरगढ़ में तैनात सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) पर एक व्यक्ति को नशा तस्करी के मामले में झूठा फंसाने के आरोप में मामला दर्ज किया है।ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी साझा करते हुए बताया कि भिवानी जिले के तोशाम निवासी शिकायतकर्ता ने सतर्कता ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया कि आरोपी एएसआई मनोज कुमार उसे पुलिस थाना, सेक्टर-6, बहादुरगढ़ में दर्ज एक नशा तस्करी के मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हुए 5 लाख रुपये रिश्वत की मांग कर रहा है।

शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि इस संबंध में आरोपी एएसआई पहले भी 2 लाख रुपये रिश्वत के तौर पर ले चुका है और बाकी रिश्वत लेने के लिए उस पर दबाव बना रहा है।शिकायतकर्ता, जो और रिश्वत नहीं देना चाहता था,

ने इस संबंध में सतर्कता ब्यूरो से सम्पर्क किया। मामला संज्ञान में आने के बाद फरीदाबाद इकाई की विजिलेंस टीम ने तथ्यों की जांच करने के बाद जाल बिछाया और आरोपी को रंगेहाथ पकड़ने के लिए रेड की। लेकिन आरोपी एएसआई फरार हो गया। आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो थाना रोहतक में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जारी है।

Related posts

गांव कोंडला मंदिर पुजारी की हत्या मात्र 5000 रूपए की लेनदेन को लेकर त्रिशूल व डम्बल से मार-मार कर हत्या की गई थी, अरेस्ट ।

Ajit Sinha

मुझे फिरौती के तीन लाख रूपए दे दो, अगर एफआईआर दर्ज करवाई तो तुम्हारे बेटे को मार देंगें -अरेस्ट।

Ajit Sinha

हरियाणा: वर्ष 2017 दोषियों, विचाराधीन कैदियों की पैरोल व अन्तरिम जमानत की अवधि बढ़ाने की अनुमति दे दी हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x