Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: कॉलेज से घर लौट रही लड़की को गंदी-गंदी गालियां देते हुए गाड़ी में जबरन खींचने के आरोपित अरेस्ट।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: कॉलेज से घर जा रही लड़की के आगे गाडी लगा कर उससे जबरन बातचीत करने , बात न करने पर गाडी में खींच कर बिठाने की कोशिश करने, गंदी-गंदी गालियां देने के एक मामले में एक शख्स को थाना तिगांव पुलिस की टीम ने अरेस्ट किया हैं। अरेस्ट किए गए आरोपित का नाम हंसराज हैं , आज पुलिस ने उसे कोर्ट के सम्मुख पेश किया जहां से कोर्ट ने उसे नीमका जेल भेज दिया हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि अरेस्ट आरोपित का नाम हंसराज है, और ये बल्लभगढ़ के गांव नवादा का रहने वाला है। पुलिस टीम ने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपित को अरेस्ट कर अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया हैं। पीड़िता ने अपनी लिखित शिकायत में बताया कि वह कॉलेज से अपने घर जा रही थी तभी तिगांव के पास आरोपित गाड़ी में उसका पीछा करने लगा। आरोपित ने अपनी गाड़ी घर जा रही छात्रा के आगे लगा दी और पीड़िता को खींचकर गाड़ी में बिठाने की कोशिश करने लगा।

उनका कहना हैं कि पीड़िता के विरोध करने पर आरोपितने युवती को भद्दी भद्दी गालियाँ देनी शुरू कर दी और जातिसूचक शब्द कहे। इसके पश्चात इस संबंध में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपित मौके से फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर तिगांव पुलिस ने एससी एसटी एक्ट तथा जबरदस्ती महिला का पीछा करके उसके साथ अभद्रतापूर्ण व्यवहार करने की कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करके आरोपित को अरेस्ट कर लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपित युवती को पहले से जानता था और उससे बातचीत करना चाहता था परन्तु युवती द्वारा मना करने पर उसे गुस्सा आ गया और उसने आवेश में आकर उसने युवती के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उसे गाली दी और जातिसूचक शब्द कहे। पूछताछ पूरी होने के
पश्चात् आरोपित को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है

Related posts

किस्मत ने मैकेनिक से उद्योगपति, भारतीय जनता पार्टी ने कार्यकर्ता से नेता बना दिया,अब विधायक बनने की बारी हैं : नरेंद्र गुप्ता    

Ajit Sinha

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच साइबर सैल ने धोखे से बैंक के खाताधारकों के खाते से ऑनलाइन खरीदारी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, दो अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: 3000 बन्दियों ने अपने हाथों में तिरंगा लेकर जेल में निकाली तिरंगा यात्रा-जयकिशन छिल्लर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x