Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

आगामी गणतंत्र दिवस समारोह से पहले पुलिस की सबसे बड़ी कामयाबी,हथियारों के बड़ी खेप के साथ चार लोग अरेस्ट।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की विशेष टीम ने आगामी गणतंत्र दिवस समारोह से पहले एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया हैं जो दिल्ली – एनसीआर, हरियाणा, पंजाब , राजस्थान ,उत्तर प्रदेश में हथियारों की खेप सप्लाई करने का कार्य करते थे। इस गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस की विशेष टीम ने अरेस्ट किए हैं, जिनके नाम रोहित कुमार (उम्र 26 वर्ष) ,निवासी ग्राम खितवां, थाना महरौनी, तहसील ललितपुर, जिला ललितपुर, उत्तर प्रदेश, पवन कुमार (उम्र 28 वर्ष) ,निवासी ग्राम निवौवा, थाना पाली, तहसील बड़ौदा बिजलों, जिला ललितपुर, उत्तर प्रदेश,

सन्नी (आयु 21 वर्ष), निवासी सुखराम कॉलोनी, पीएस अनाज मंडी, जिला पटियाला, पंजाब व हर्षदीप (आयु 19 वर्ष) ,निवासी डीएमडब्ल्यू, फाटक नंबर 16 के पास, रसूलपुर सैद, जिला पटियाला, पंजाब हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 18 पिस्टल, इनमें 10 सेमी -पिस्टल और सिंगल शार्ट के 8 पिस्टल और 20 मैगजीन बरामद किए हैं। 

Related posts

फरीदाबाद: नाबालिक लड़की से घर में घुसकर गलत काम करने वाला आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha

चंडीगढ़: हरियाणा के डीजीपी पी के अग्रवाल स्मृति दिवस पर शहीद पुलिस कर्मियों को देंगे श्रद्धांजलि

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर दिल्ली में पीडीएस कार्डधारकों को नवंबर तक मुफ़्त राशन देने का फैसला

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x