Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

चंडीगढ़: हरियाणा के डीजीपी पी के अग्रवाल स्मृति दिवस पर शहीद पुलिस कर्मियों को देंगे श्रद्धांजलि

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़ :हरियाणा के पुलिस महानिदेशक पी. के. अग्रवाल 21 अक्तूबर को पंचकूला स्थित पुलिस लाइन, मोगिनंद में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय पुलिस शहीदी दिवस के अवसर पर शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा पुलिस के सभी अधिकारियों एवं जवानों सहित पुलिस वीरों के परिजन भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।गत वर्ष देश भर में कुल 377 बहादुर व जांबाज पुलिस जवानों ने प्रदेश व देश की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को बरकरार रखने के लिए अपने प्राण न्योछावर किए। साथ ही हरियाणा पुलिस के एक जवान ने भी शहादत प्राप्त की। उन्होंने कहा कि अब तक 35000 से अधिक पुलिसकर्मियों ने देश में कानून व्यवस्था, शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए कर्तव्य की वेदी पर अपने प्राणों का बलिदान दिया है।21 अक्टूबर 1959 को हाॅट स्प्रिंग, लद्दाख में चीनी सैनिकों के छल में फंसकर शहीद होने वाले 10 पुलिसकर्मियों की याद में मनाया जाने वाले स्मृति दिवस पर देशभर में वीरगति को प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

Related posts

फरीदाबाद: ट्रेड लाईसेंस देने की प्रक्रिया का सरलीकरण करते हुए पूरी प्रक्रिया पेपरलेस व आनलाईन कर दिया है- डा. यश

Ajit Sinha

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) का आयोजन आगामी 2 व 3 जनवरी, 2021 को करवाया जाएगा।

Ajit Sinha

गुरुग्राम : क्राइम ब्रांच , सेक्टर -17 सी ने एटीएम कार्ड फेरबदल कर धोखाधड़ी से पैसे निकालने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किए हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x