Athrav – Online News Portal
राजनीतिक राष्ट्रीय हरियाणा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की 29 जनवरी को गोहाना में लोकसभा स्तरीय रैली


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:भारतीय जनता पार्टी की ओर से गोहाना में लोकसभा स्तर की रैली तय की गई है। 29 जनवरी को प्रस्तावित इस रैली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि होंगे। यह जानकारी देते हुए भाजपा सोशल एवं मीडिया प्रदेश प्रमुख डा. संजय शर्मा ने कहा कि इस रैली की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके अलावा 3 फरवरी को गुरुग्राम, यमुनानगर व नरवाना में संत गुरु रविदास की जयंती राज्य स्तर पर मनाने का पार्टी ने निर्णय लिया है।
भाजपा सोशल एवं मीडिया प्रमुख डा. संजय शर्मा ने बताया कि सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत गोहाना में लोकसभा क्षेत्र की रैली होगी। इस रैली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि होंगें।

प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ ने गोहाना रैली के लिए सांसद रमेश कौशिक को संयोजक नियुक्त किया है। विधायक एवं प्रदेश महामंत्री मोहनलाल कौशिक को रैली का समन्वयक बनाया है। रविदास जयंती के कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए भाजपा प्रदेश ओमप्रकाश धनखड़ ने कार्यकर्ताओं और नेताओं के दायित्व तय किए हैं। डा. शर्मा ने बताया कि 3 फरवरी को रविदास जयंती के लिए प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने तीनों कार्यक्रमों के लिए सांसदों और विधायक की जिम्मेदारी तय की है।

नरवाना में होने वाले कार्यक्रम के लिए राज्यसभा सांसद श्री कृष्ण पंवार को संयोजक, सुनीता दुग्गल को सह-संयोजक और प्रदेश महामंत्री वेदपाल एडवोकेट को समन्वयक नियुक्त किया है। गुरुग्राम में होने वाले कार्यक्रम के लिए मंत्री डा.बनवारी लाल को संयोजक, पटौदी विधायक सत्यप्रकाश जरावता को सह-संयोजक और प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा को समन्वयक बनाया गया है। ऐसे ही तीसरा राज्य स्तरीय कार्यक्रम यमुनानगर में मनाया जाएगा, जिसके लिए सांसद रतनलाल कटारिया को संयोजक, पूर्व विधायक बलवंत सिंह को सह-संयोजक और प्रदेश महामंत्री डॉ. पवन सैनी को समन्वयक बनाया है।

Related posts

एहसान में या फ्री में नहीं, स्थाई सरकार और हरियाणा के तेजी से विकास के लिए हुआ था बीजेपी-जेजेपी गठबंधन- डॉ केसी बांगड़

Ajit Sinha

हरियाणा ने ‘लॉजिस्टिक्स एज एक्त्रोस डिफरेंट स्टेट्स (एलईएडीएस-2021)’ रिपोर्ट में दूसरा स्थान हासिल किया है।

Ajit Sinha

पति-पत्नी ने एसएचओ व 3 सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ पहले तो गाली-गलौज की,फिर उनकी जमकर पिटाई कर दी, केस दर्ज ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x