Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद हरियाणा

जी-20 की इंप्लॉयमेंट वर्किंग ग्रुप की बैठक में बनाएंगे कौशल की वैश्विक रणनीति-राज नेहरू।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पलवल: भारत में जी-20 स्मिट की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की बैठकों का दौर शुरू हो गया है। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्व विद्यालय के कुलपति राज नेहरू जी-20 के शेरपा ट्रैक के अंतर्गत आयोजित होने वाली इंप्लॉयमेंट वर्किंग ग्रुप (ईडब्ल्यूजी) की मीटिंग में पैनलिस्ट के रूप में हिस्सा लेंगे। नेहरू को 2 फरवरी से जोधपुर में शुरू होने जा रही इस अंतरराष्ट्रीय बैठक में आमंत्रित किया गया है। इस बैठक में ग्लोबल स्किल गैप्स पर मंथन होगा। 

जी -20 के अंतर्गत होने जा रही इस महत्वपूर्ण बैठक में देश-विदेश के विशेषज्ञ सम्मिलित होंगे। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति  राज नेहरू वैश्विक स्तर पर कौशल एवं योग्यताओं के सामंजस्य और उनसे संबंधित फ्रेमवर्क विकसित करने की रणनीति पर अपने सुझाव देंगे। इस पैनल में इंटरनेशनल लेबर ऑर्गेनाइजेशन और ऑर्गेनाइजेशन फॉर इकोनॉमिक कोऑपरेशन एंड डेवलपमेंट जैसे अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के अलावा जी-20 के सदस्य देशों के प्रतिनिधि व भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के अधिकारी भी शामिल होंगे। 

श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति राज नेहरू ने कहा कि जी-20 के तहत यह बहुत महत्वपूर्ण मीटिंग होने जा रही है। इसमें होने वाले मंथन के आधार पर वैश्विक स्तर पर कौशल के सामंजस्य और विकास को लेकर रणनीति तैयार होगी। उन्होंने कहा कि भारत को एक अत्यंत महत्वपूर्ण आयोजन की मेजबानी मिली है l इस आयोजन से जी -20 के सभी सदस्य देशों को लाभ होगा। देश और दुनिया से जुटने वाले विशेषज्ञ आर्थिक विकास और मानवीय आयामों को और अधिक कुशल व सुदृढ़ बनाने पर मंथन करेंगे। कुलपति राज नेहरू ने कहा कि जोधपुर में हो रही इंप्लॉयमेंट वर्किंग ग्रुप की बैठक बहुत महत्वपूर्ण है। इसमें कौशल विकास और उसके विविध आयामों पर चिंतन- मंथन होगा। कौशल विकास को लेकर श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के वैशिष्ट्य को बैठक में साझा किया जाएगा। इसके अलावा उद्योग और शिक्षा के बीच सामंजस्य स्थापित कर किस तरह से कौशल का विकास किया जा सकता है और इससे रोजगार के नए सृजन हो सकते हैं, इन विषयों पर भी विचार होगा। श्री राज नेहरू ने कहा कि कौशल में नवाचार के समावेश पर विशेष केंद्र रहेगा।

Related posts

फरीदाबाद: डीसीपी सेंट्रल पूजा वशिष्ठ आज अपने कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करेगी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पुलिस लाइन के एक कवाटर में पति ने पहले हवलदार पत्नी की गला घोंट कर की हत्या,खुद फांसी लगा कर की आत्महत्या।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : जिला नगर योजनाकार इंफोर्स्मेंट ने ग्रीन फील्ड कॉलोनी के प्लाट नंबर -1968 सहित तीन गेटों में की भारी तोड़फोड़, एक सील

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x