Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

जीजा- साले ने किया युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म और लूट


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: नोएडा सेंट्रल जोन के कोतवाली फेस टू में एक युवती के साथ हुए गैंगरेप का खुलासा करते हुए पुलिस ने छह महीने बाद एक आरोपी को सेक्टर- 88 की फूल मंडी के पास से गिरफ्तार किया है, आरोपी ने अपने साले के साथ मिल कर इस वारदात को अंजाम दिया था, पुलिस उसके साले की तलाश में जुट गई है. पुलिस की गिरफ्त में खड़ा  जसवंत कुमार ने अपने साले अभय प्रताप के साथ मिल कर 21 जुलाई 2022 को फेस टू कोतवाली क्षेत्र में एक युवती के साथ गैंगरेप किया था और युवती का पर्स और मोबाइल भी लूट लिया था.

नोएडा सेंट्रल ज़ोन के एडिशनल डीसीपी साद मियां खान ने बताया कि एक युवती ने 21 जुलाई 2022 को थाना फेस-2 में शिकायत दर्ज कराई थी कि फेज टू कोतवाली क्षेत्र में युवती दोस्त के साथ ग्रीन बेल्ट में बैठकर बातचीत कर रही थी। तभी दो आरोपी मौके पर आए। दोनों ने पहले युवती के दोस्त को वहां से भगा दिया। इसके बाद युवती से मारपीट कर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने युवती का पर्स और मोबाइल भी लूट लिया था। पुलिस ने इस मामले में युवती की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी.  
 
एडिशनल डीसीपी ने बताया कि पुलिस की टीम ने घटनास्थल के आसपास की कंपनियों के करीब 300 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच, 150 फैक्ट्रियों में काम करने वाले करीब 1000 श्रमिकों के सत्यापन के बाद पुलिस ने फेज-2 क्षेत्र में हुए सामूहिक दुष्कर्म का खुलासा किया है। वारदात के पांच महीने तक आरोपियों ने पुलिस के डर से लूटा गया मोबाइल बंद रखा। आरोपी ने दो जनवरी को मोबाइल ऑन किया था। फोन ऑन होते ही पुलिस को जानकारी मिल गई। पुलिस की टीम फिर से अलर्ट हो गई। और सर्विलांस के सहारे आरोपी जसवंत को सेक्टर-88 स्थित फूल मंडी के पास से दबोच लिया। युवती ने भी गिरफ्तार आरोपी की पहचान कर ली है। गिरफ्तार आरोपी वर्तमान में कुलेसरा गांव में रहता था। दोनों आरोपी फेज-2 में चाय की दुकान चलाते थे। पुलिस ने इस वारदात में शामिल आरोपी के जीजा अभय प्रताप की तलाश में जुट गई है.

Related posts

पुरानी कार बेचने का विज्ञापन वेबसाइट पर अपलोड कर बेचने और फिर डुप्लीकेट चाबी से कार को चोरी करने वाला ठग गिरफ्तार

Ajit Sinha

साइबर सेल ने एक फर्जी कॉल सेंटर में छापामारी कर 16 लोगों को अरेस्ट किया हैं, ये सभी लोग अमेरिकी नागरिकों को ठगी का निशाना बनाते थे।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एक स्कॉर्पियो, एक देसी पिस्टल, 2 मैगजीन, 10 जिंदा कारतूस के साथ शख्स चढ़ा क्राइम ब्रांच , एनआईटी के हत्थे।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x