Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

फ्री में शराब ना देने पर हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी व गाड़ी से ठेके में टक्कर मारने वाले 3 अरेस्ट।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम:: मैं इस इलाके का दादा हूँ, जल्दी से मुझे फ्री में शराब की बोतल दे दे, जब ठेके के स्टाफ ने उन्हें फ्री में शराब की बोतल देने से मना किया तो उन लोगों ने शराब के ठेके के स्टाफ पर रिवाल्वर निकाल कर जान से मारने के लिए उनके पीछे दौड़ा, ठेके के स्टाफ ने भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाई, इसके बाद उन्होनें अपनी क्रेटा कार से ठेके में टक्कर मार कर शराब के ठेके को तोड़ दिया। इस संबंध में थाना राजेन्द्रा पार्क में क़ानून की सम्बंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था ,अब इस मुकदमे में तीन आरोपितों को पुलिस ने अरेस्ट किया हैं। ये खुलासा आज एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान ने अपने कार्यालय के कांफ्रेंस हाल में आयोजित प्रेस वार्ता में किए हैं।

एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान ने आज पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि गत 7 जनवरी 2023 को ERV के माध्यम से गुरुग्राम पुलिस धनकोट चौक के पास स्थित शराब के ठेके पर झगड़ा होने के सम्बंध में सूचना प्राप्त हुई। ठेके पर कार्यरत सेल्समैन ने शिकायत दी कि गत 7 जनवरी 2023 की रात करीब 11.30 PM पर बिना नंबर की एक क्रेटा गाड़ी में सवार होकर तीन लड़के आये। उनमें से एक लड़के ने अपने आप को वहां का दादा बताया तथा शराब की बोतल फ्री में देने को कहा। जब उसने  शराब को बोतल देने से मना कर दिया तो वो लड़के दुकान की स्वैप मशीन ले गया और सड़क पर फेंक कर मारी।

वह  जब मशीन मांगने गया तो उन लड़कों ने हथियार दिखाकर मारने के लिए इनके पीछे भागे तो वह दुकान के पीछे छिप गए। इसके बाद उन्होंने क्रेटा गाड़ी में बैठकर ठेके में सीधी टक्कर मारी जिससे ठेके में काफी नुकसान हुआ। उसके बाद वो धमकी देते हुए वहां से चले गए। इस संबंध में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज  किया गया। उनका कहना हैं कि पुलिस थाना राजेन्द्रा पार्क, गुरुग्राम की टीम ने तत्परता से कार्रवाई  करते हुए इस वारदात को अंजाम देने वाले तीनों आरोपितों  को वारदात के कुछ घंटों के अंदर ही यानी 8 जनवरी 2023 को दौलताबाद चौक के पास काबू करके अरेस्ट  किया। आरोपितों  के नाम  *अनिल उर्फ गंजा (उम्र 23 वर्ष), विशाल सहरावत (उम्र 22 वर्ष) व हर्ष (उम्र 19 वर्ष)* हैं। उनका कहना हैं कि आरोपितों ने पुलिस पूछताछ में उपरोक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। इनके (आरोपितों) द्वारा *उपरोक्त वारदात को अंजाम देने में प्रयोग की गई गाड़ी (क्रेटा) व पिस्टल इनके कब्जा से बरामद* किया गया है। आरोपितों को कल दिनाँक 09.01.2023 को अदालत के सम्मुख पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। मुकदमा अनुसंधान अधीन है।

Related posts

हरियाणा पुलिस की अनूठी पहल- पुलिस मुख्यालय, पंचकूला में डिफेंस हेल्प लाईन नंबर 0172-2590755 का हुआ शुभारंभ

Ajit Sinha

फरीदाबाद:दिल्ली के स्क्रैप कारोबारी की हत्या के मामले में दोनों आरोपित गिरफ्तार।

Ajit Sinha

40 दिन में 50 से ज्यादा किसानों की हो चुकी है शहादत, लेकिन फिर भी नहीं पसीजा सरकार का दिल- दीपेंद्र हुड्डा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x