Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:40 लाख की लागत से बनेगा तिगांव अनाज मंडी कार्यालय – राजेश नागर


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: तिगांव क्षेत्र के विधायक राजेश नागर ने आज तिगांव अनाज मंडी में नए कार्यालय निर्माण का कार्य प्रारंभ करवाया। इस पर करीब 40 लाख रूपए की लागत आएगी। विधायक राजेश नागर ने स्थानीय बुजुर्गों के हाथ नारियल फुड़वाकर निर्माण कार्य प्रारंभ करवाया। नागर ने कहा कि अनाज मंडी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आना जाना होता है। फसल के सीजन में तो यह संख्या कई गुना बढ़ जाती है। जिनके लिए एक सुविधाजनक कार्यालय की आवश्यकता महसूस की जा रही थी जिसका निर्माण कार्य आज प्रारंभ हो गया है।

इसे जल्द पूरा कर चालू कर दिया जाएगा। यहां पहुंचे विधायक राजेश नागर का तिगांव के दोनों सरपंचों, मंडी समिति के पदाधिकारियों एवं स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। नागर ने लोगों के बीच कहा कि करीब छह महीने में यह निर्माण पूरा हो जाएगा। जिसके बाद कमेटी के चेयरमैन भी यहां बैठ सकेंगे। इसके बाद कमेटी से संबंधित कामों के लिए संबंधित लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा और काम में गति आएगी। उन्होंने कमेटी सचिव को यहां पर साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिए जाने की भी आवश्यकता जताई। 

इस अवसर पर कमेटी सचिव लता, भाजपा तिगांव मंडल प्रभारी नन्द किशोर शर्मा,मंडल अध्यक्ष गिर्राज त्यागी,तिगांव अधाना सरपंच वेद प्रकाश अधाना ,तिगांव नागर सरपंच विक्रम प्रताप नागर, भाजपा नेता दयानंद नागर, पंचायत मेंबर विक्रम अधाना, सुनील,ब्लॉक मैंबर सुखबीर, अमन नागर, किसान मोर्चा अध्यक्ष कृष्ण अधाना, रेशम सिंह, जेई अनिल सैनी, महकार सिंह, पंकज पाराशर, राजेंद्र सरपंच, कर्मवीर वोहरा, सुरेंद्र बिधूडी, पवन नागर, अजब चंदीला, जसवंत अधाना, जगबीर अधाना, आशीष भारती, अजयपाल जैलदार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 

Related posts

फरीदाबाद : सूरजकुंड थाने में हुए भ्रष्टाचार के उजागर के कारण एसएचओ पंकज का किया गया हैं कैथल तबादला,पुलिस कमिश्नर हनीफ कुरैशी

Ajit Sinha

भारत सामरिक शक्ति में दुनिया के किसी भी देश का सामना करने में समर्थ: गजेन्द्र शेखावत

Ajit Sinha

फरीदाबाद: थाना सेक्टर- 17 एरिया में धर्म परिवर्तन के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर, कार्रवाई शुरू की।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x