Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:प्रेमी संग मिलकर सो रहे अपने पति को जिंदा जला कर मारने,फिर उसे आत्महत्या बताने वाली महिला अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबादःप्रेमी संग मिलकर अपने पति को जिंदा जला कर मार देने की आरोपित महिला को तिगांव थाने की पुलिस ने अरेस्ट  किया है। गत 13 जुलाई मंगलवार को अमित नाम के एक शख्स  ने तिगांव थाने में आकर एक लिखित सूचना दी कि उसके छोटे  भाई की शादी उसकी साली के संग  हुई थी। उसका छोटा भाई अपनी पत्नी के संग  अलग एक मकान में रहता था। गत 1 3 जुलाई को छोटे भाई सुमित की पत्नी फोन पर घबराते हुए बताया कि उसके पति सुमित ने अपने शरीर पर तेल छिड़क कर आग लगा ली है और बुरी तरह जलने से उनकी मृत्यु हो चुकी है। अपनी साली की बात पर रोते-बिलखते उनके सभी परिजन मृतक सुमित के घर पहुँचे। सबने मिलकर मृतक सुमित का दाह-संस्कार कर दिया।

परिजनों ने जब दोबारा से मृतक सुमित की पत्नी से उसके आत्मदाह का कारण जानना चाहा तो उसकी पत्नी ने संदेहास्पद जवाब दिया। संदेह होने पर उन्होंने  इस वारदात की शिकायत थाना तिगांव पुलिस को दी।पुलिस टीम ने सुमित के घर के आस-पड़ोस में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगालनी शुरू की तो पूरा मामला स्पष्ट हो गया। मृतक सुमित की पत्नी ने मृत्यु वाले दिन एक व्यक्ति से बोतल में तेल मँगवाया था एवं अपने प्रेमी संदीप संग मिलकर बेडरूम में सोते हुए पति सुमित के शरीर पर तेल छिड़क कर आग लगा दी और बाहर से कमरे का दरवाजा बंद कर कुंडी लगा दी थी। आरोपित संदीप गुरूग्राम के सोहना का निवासी है जो मृतक सुमित का फुफेरा भाई है। यह सुमित के शादी के कुछ दिनों बाद से उसकी पत्नी से करीबी संबंध रख रहा था और दोनों मोबाईल पर घंटो बात किया करते थे। इस बात को लेकर सुमित का उसकी पत्नी के साथ कई बार आपस में झगड़ा भी हो जाता था और उसकी पत्नी बार-बार सुमित को समय आने पर सबक सिखा देने की धमकी देती थी। किन्तु, सुमित का गुस्सा ठंडा होने के बाद वह पत्नी से सामान्य व्यवहार करने लगता था। पुलिस ने लिखित शिकायत के आधार पर कानून की उचित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई और प्रारंभिक जांच में घटना की पुष्टि करते हुए आरोपित महिला को अरेस्ट कर लिया । अरेस्ट  महिला ने पूछताछ के क्रम में पुलिस को बताया कि उसका पति सुमित उसे अक्सर मारता-पीटता था। इसलिए वह उसके फुफेरे भाई और इस घटना का अन्य आरोपित संदीप के साथ घर बसाना चाहती थी। लेकिन सुमित उसे तलाक देने को तैयार नहीं था और इस कारण उसने अपने प्रेमी संग मिलकर सुमित को अपने रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या का षडयंत्र रचा। पुलिस द्वारा आरोपित महिला को न्यायालय से आगे की पूछताछ के लिए 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। अन्य आरोपित संदीप के गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है, उसको भी जल्द अरेस्ट  कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।

Related posts

कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप, इनमें तीन बच्चे भी थे, जिनकी हालत ठीक बताई गई है -जांच में जुटी पुलिस।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : बिल्डर की गुंडागर्दी : ग्रीन फील्ड कालोनी में बिल्डर ने एक महिला को अपने ऑफिस में बुलाकर लात घूसों से कर दी पिटाई, होंगें गिरफ्तार।

Ajit Sinha

ई-बीट सिस्टम से जुड़े 119 राइडर्स को सीएम मनोहर ने झंडी दिखाकर किया रवाना।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x