Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री मनोहर लाल की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस के दिख रहे सकारात्मक परिणाम


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस अपनाने का विज़न इस बात को दर्शाता है कि वर्ष 2022 में मुख्यमंत्री उड़न दस्ता द्वारा 1303 रेड/औचक निरीक्षण किए गए और 86,61,75,313 रुपये का जुर्माना लगाया गया। वर्ष 2014 में सत्ता संभालते ही मुख्यमंत्री ने सख्त निर्देश दिए थे कि न खाऊंगा न खाने दूंगा। इसी नीति पर चलते हुए विजिलेंस ब्यूरो का भी मंडल स्तर पर विस्तार किया गया है। एक सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 जनवरी, 2022 से 30 दिसंबर, 2022 तक विभिन्न जिलों में अलग-अलग सरकारी विभागों व प्राइवेट संस्थानों पर कुल 1303 रेड/औचक निरीक्षण किए गए ।

इस दौरान पाई गई अनियमिताओं के कारण कुल 456 मुकदमें अंकित करवाएं गए , जिनमें 555 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। इन 1303 रेड/औचक निरीक्षण में 94 सरकारी संस्थान तथा अन्य प्राइवेट संस्थान शामिल हैं। इसके अतिरिक्त इसी अवधि में सी.एम.एफ.एस. को प्राप्त होने वाली शिकायतों/आसूचना पर की जाने वाली जांचों में 28 मुकदमे अलग से दर्ज करवाए गए  है।प्रवक्ता ने बताया कि सबसे अधिक रेड/औचक निरीक्षण खाद्य पदार्थों की दुकानों व उनको तैयार करने वाले गोदामों पर कुल 313 रेड की गई तथा इनमें अनियमितता पाने पर 48 केस दर्ज किए गए  व 26 लोगों को गिरफ्तार किया गया। लगभग 2000 किलो ग्राम मिठाईयां अनसेफ पायी जाने पर उन्हें नष्ट करवाया गया।         

उन्होंने बताया कि जी.एस.टी.चोरी के मामले में कुल 55 रेड/औचक निरीक्षण के दौरान 1,32.78,112 रुपये का जुर्माना किया गया तथा माइनिंग मटेरियल से सम्बन्धित ओवरलोड वाहनों पर नकेल कसने के लिए 68 रेड की गई, जिसमें 1,72,58,809 रुपये का जुर्माना किया गया है। इसके अतिरिक्त पैट्रोलियम पदार्थों में मिलावट के मामलों में 45 रेड अवैध शराब, पब व बार पर 145 रेड, अवैध शराब बनाने वालों पर 9 रेड, खाद, बीज ,कीटनाशक बेचने वालों पर 41 रेड, अवैध बोरवेल चलाने व बिजली चोरी पर 55 रेड, विभिन्न सरकारी दफ्तरों में औचक चेकिंग 57, घरेलू गैस सिलेन्डरों की कालाबाजारी करने वालों पर 50 रेड, नियमों की अवहेलना करके आर.एम.सी. प्लांट चलाने वालों पर 15 रेड की गई।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कौशल्या बांध का दौरा कर जलस्तर का किया आकलन

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मुठभेड़ में लड़की को गोली मार कर भागने वाला आरोपित पुलिस की गोली लगने से हुआ घायल।

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में “बजट पूर्व परामर्श” बैठक का हुआ आयोजन।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x