Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा नव वर्ष 2023 के उपलक्ष्य में रंग बिरंगे फूलों के लाखों पौधे शहरवासियों को देंगें।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:समाज के लिए कुछ अलग हटकर करना फरीदाबाद पुलिस की हमेशा से अलग पहचान रही है। नागरिकों को खुशियां बांटने में फरीदाबाद पुलिस हमेशा आगे रहती है और इस प्रकार का कोई भी मौका नहीं छोड़ती। नववर्ष के उपलक्ष्य में जहां एक तरफ लोग एक दूसरे को मिठाइयां बांटते हैं, पार्टी करते हैं या महंगे गिफ्ट भेंट करते हैं, वहीं फरीदाबाद पुलिस फूलों की पौध बांटकर लोगों के जीवन में नया रंग भरने का सराहनीय कार्य कर रही है। इसके लिए कोई भी नागरिक पुलिस लाइन प्रबंधक ओमपाल के मोबाइल नंबर-8506937911 पर संपर्क कर सकता है.

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि फरीदाबाद पुलिस जॉय ऑफ शेयरिंग सेलिब्रेट कर रही है। इसका अर्थ है कि खुशियां हमेशा बांटने से बढ़ती है और बांटने से मन को सुकून और शांति का अहसास होता है। इसलिए पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा ने नववर्ष के उपलक्ष्य को पौधे बांटकर सेलिब्रेट करने का निश्चय किया है।  पुलिस आयुक्त द्वारा पुलिस लाइन में 25 से अधिक प्रकार के फूलों की लाखों पौध तैयार करवाई गई है

जिसमें Biocarve, Pepper, Clarkia, Dianthus, Calendula, Moluccella, Salvia, Gypsophilla, Phlox, Tinctoria, Chrysanthemum, Sweet William,  Gazania, Spider flower, California poppy, Coreopsis, Larkspur,  Nagrota, Petunia, Ice, White Stock,Pansy, Stock, Evening

Primerose,  Alyssun जैसे विभिन्न प्रकार के रंग बिरंगे फूल है। कोई भी व्यक्ति जो पौधे लगाने का इच्छुक है वह पुलिस लाइन सेक्टर- 30 से मुफ्त में प्राप्त कर सकता है। फूलदार पौधे लगाने से घर की खूबसूरती बढ़ती है और पौधे लगाने से अन्य बहुत सारे फायदे भी होते हैं इसी लिए नागरिक अधिक से अधिक पौधे लगाकर अपने जीवन को खुशियों से भरें।

Related posts

इनामी बदमाशों, गैंगस्टरों और जघन्य अपराधियों पर निर्णायक कार्रवाई, ‘तकनीक, ताकत और त्वरित कार्रवाई का संगम है एसटीएफ

Ajit Sinha

फरीदाबाद :जीवन शैली में हो रही बदलाव के कारण लोगों में बीमारियां भी तेजी बढ़ रही है,अंग दान कर कई लोगों का बचाया जा सकता है जान, डा. वरुण

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग:एचवीपीएन के एसएसई व एक्सईएन के अड़ियल रवैए के खिलाफ जमकर गरजे कर्मचारी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x