Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : जिला नगर योजनाकार ने बड़े पैमानें पर तोड़फोड़ की कार्रवाई को दिया अंजाम, कई अवैध निर्माण को किया ध्वस्त, डीटीपी नरेश।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट  

फरीदाबाद : डिस्ट्रिक्ट टाउन प्लानर इंफोर्समेंट द्वारा गुरूवार को कैली गांव, चंदावली और सीकरी गांव में अवैध रुप से बनाए जा रहे निर्माणों को ध्वस्त कर दिया । जिला प्रशासन की मदद से भारी पुलिस की मौजूदगी में की गई इस कार्रवाई के दौरान कई अवैध निर्माणों को विभाग द्वारा तोड़ दिया गया।

डिस्ट्रिक्ट टाउन प्लानर इंफोर्समेंट नरेश कुमार ने बताया कि गांव चंदावली, सीकरी व कैली  गांव की राजस्व संपदा में अवैध निर्माणों की सूचना मिलने के बाद गुरूवार को तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान कैली गांव में अवैध रुप से बनाए गए बैंक्वेट हॉल को तोड़ दिया गया। गांव सिकरी में अवैध रुप से डिवेलप किए गए दो कमर्शियल  निर्माणों, एक औद्योगिक निर्माण और 5 चारदीवारियों को तोड़ा गया। इसी तरह गांव चंदावली में अवैध रुप से बनाए गए 3 निर्माणों व 5 चारदीवारियों को तोड़ दिया गया। नरेश कुमार ने बताया कि लोगों को मौके पर दोबारा से निर्माण न करने की चेतावनी दी गई है। अगर भविष्य में भी वहां पर निर्माण किए जाते हैं, तो विभाग द्वारा उन्हें भी तोड़ दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि भू-माफियाओं के बहकावे में आकर अवैध कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदें।

 

Related posts

फरीदाबाद “आप” ने शहीदी दिवस पर किया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन,सत्तर साल बाद भी शहीदों के सपने अधूरे: गिर्राज शर्मा

Ajit Sinha

मीडिया शिक्षा में थ्योरी से ज्यादा प्रैक्टिकल पर हो जोर, उद्योग और शिक्षण संस्थान मिलकर काम करें

Ajit Sinha

फरीदाबाद: चांदपुर के एक कमरे में 2 युवकों की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई, दोनों युवकों की उम्र 18 वर्ष बताई गई है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x