Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

डीसी विक्रम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व डॉक्टरों के साथ कोविड-19 की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:कोविड का नया वेरिएंट कितना प्रभावी होगा यह किसी को नहीं पता,ऐसे में आप सभी किसी भी स्थिति से निपटने के लिये तैयार रहें। उपायुक्त विक्रम सिंह ने आज बुधवार को स्वास्थ्य विभाग से जुड़े पदाधिकारियों, डॉक्टरों व जिले के सभी अस्पतालों के अधिकारियों व डॉक्टरों के साथ समीक्षा बैठक की।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 की किसी भी संभावित लहर से निपटने के लिए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार है। वर्तमान में कोविड-19 की तैयारियों से निपटने के लिए हमारे पास सभी संसाधन उपलब्ध हैं

लेकिन इसके बावजूद जिला के प्रत्येक नागरिक को एहतियात बरतने व कोविड-19 नियमों का अधिक से अधिक पालन करने की जरूरत है। हमें किसी भी संभावित लहर को पूरी तरह से गंभीरता से साथ लेना है। लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करें और कोविड-19 के नियमों का पालन करने के लिए कहें। उन्होंने कहा कि अभी तक जिला में बूस्टर डोज मात्र 25 प्रतिशत लोगों ने ली है और 12 से 15 व 15 से 17 वर्ष के बच्चों को प्रिकॉशन डोज मात्र 28 प्रतिशत ली है।

अस्पतालों में इलाज कराने आने वाले लोगों को मास्क लगाने व जिन्होंने बूस्टर डोज अभी तक नहीं लगवाई उन्हें वैक्सीन लगाने के लिए जागरूक करें।बैठक में सीएमओ डॉ विनय गुप्ता, पीएमओ डॉ सविता यादव, आईएमए प्रेजिडेंट डॉ दिनेश गुप्ता, डॉ राम भगत, डॉ धीरज, डॉ सुनीता, डॉ एम चोपड़ा, डॉ हरीश आर्या, डॉ गरिमा चौधरी, डॉ राजेंद्र सिंह, डॉ सौरव त्यागी, डॉ रोहित कुमार, डॉ लोकेश गर्ग, डॉ राजेश कुमार, डॉ नेहा दीवान, डॉ पुष्पेंद्र, डॉ संजय तोमर सहित अन्य डॉक्टर व अधिकारी मौजूद थे

Related posts

वैष्णो देवी मंदिर में धूमधाम से की गई भगवान गणपति की स्थापना, सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना में लिया हिस्सा- जगदीश 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट गौरव सोलंकी को घर जाकर किया सम्मानित।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नई नवनियुक्त जिला बार एशोशिएशन की टीम ली शपथ

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x